बिहार में बच्चों की मौत पर तेजस्वी की चुप्पी को लेकर RJD नेता का बयान, हो सकता है वो वर्ल्ड कप देखने गए हों

पटना। बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार से अभी तक 120 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक साथ इतने बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार सवालों में है। वहीं इतने गंभीर मामले पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की चुप्पी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इंसेफेलाइटिस से इतने बच्चों की मौत के बावजूद अभी तक विपक्ष के नेता के तौर पर तेजस्वी यादव की इस मामले में सक्रियता दिखाई नहीं दी है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह से जब तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी कहां हैं इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है।

दिग्गज आरजेडी नेता बोले- हो सकता है वर्ल्ड कप देखने गए हों तेजस्वी

दिग्गज आरजेडी नेता बोले- हो सकता है वर्ल्ड कप देखने गए हों तेजस्वी

बच्चों की मौत पर तेजस्वी यादव की चुप्पी को लेकर पूछे गए सवाल पर आरजेडी के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह शायद अभी यहां हैं, या नहीं हैं, पता करना चाहिए। हमको नहीं जानकारी है हम यहां हैं। लेकिन हम अनुमान लगाते हैं कि वर्ल्ड कप चल रहा है ना क्रिकेट का वो देखने गए हों। लेकिन इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हूं।" उन्होंने कहा कि हम केवल अनुमान लगाते हैं कि वर्ल्ड कप चल रहा है तो हो सकता है कि वह देखने गए हों। मैं यहां हूं इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है।"

तेजस्वी को लेकर आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने क्या कहा, देखिए

बता दें कि बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में इस बीमारी का ज्यादा असर है। हालांकि, इतने गंभीर मामले में अभी तक ना तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कोई ट्वीट आया है और ना ही उन्होंने कोई बयान ही जारी किया है। यही नहीं ट्विटर अकाउंट पर भी नजर डालें तो उनका आखिरी ट्वीट 11 जून का है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले आरजेडी नेता ने बच्चों की मौत के इतने गंभीर मामले में कोई ट्वीट नहीं किया है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बच्चों की मौत का मामला

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बच्चों की मौत का मामला

वहीं बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से हो रही बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक जनहित याचिका दाखिल हुई, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार को बच्चों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने संबंधी निर्देश दिए जाने की मांग की गई थी। इस याचिका पर बुधवार को कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गया है। कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि बिहार सरकार बीमारी को फैलने से रोकने में नाकाम रही है। ऐसे में कोर्ट और केंद्र सरकार मामले में दखल दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+