नीतीश आये या फिर लालू..भाजपा का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा: मोदी
पटना| आज भले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्लीयर कर दिया हो कि वो और लालू एक हैं और कांग्रेस भी उनका साथ दे रही है लेकिन इन सारी बातों से बीजेपी पूरी तरह से बेफिक्र है।
नीतीश कुमार की प्रेस-वार्ता के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से कहा कि चाहे कुछ भी हो, सीएम पद के लिए नीतीश आयें या फिर लालू.. जीतेगा वो ही जिनके पास जनता का साथ होगा और जनता सिर्फ और सिर्फ हमारे साथ है।
Must Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2015 से जुड़ी हर खबर
इसलिए जनता परिवार गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा और भाजपा किसी भी स्थिति से मुकाबला करने को तैयार है। मोदी ने कहा कि यह गठबंधन हारे और हताश लोगों का गठबंधन है। आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं और उनकी सरकार को राजद समर्थन कर रही है। नीतीश के नाम की घोषणा कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को बिहार की जनता पहचानती है और बिहार के लोग फिर 'जंगलराज' की वापसी नहीं चाहते। जनता उन्हें सही में मजा चखायेगी।













Click it and Unblock the Notifications