रियाज नाइकू की मौत से बौखलाया आंतकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन, बोला अब घाटी में चिंगारी फैलेगी
नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन का कश्मीर प्रमुख रियाज नाइकू की मौत से पाकिस्तान में बैठे आतंकी समूह के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने कहा कि उसका बलिदान निर्धारित मिशन को हासिल करने में मदद करेगा।

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल गुट का नेतृत्व करने वाला आंतकी सरगना सलाउद्दीन ने भारत को चेतावनी दी है कि कश्मीर मुद्दा एक चिंगारी है जो पूरे क्षेत्र को जला सकती है। उक्त चेतावनी 32 वर्षीय रियाज नाइकू और उनके सहयोगी आदिल अहमद की मौत पर शोक सभा के लिए बुलाई गईक बैठक में आतंकी समूह की ओर से जारी किया गया।

गौरतलब है गत बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और 21 राष्ट्रीय राइफल्स सैनिक ने एक संयुक्त अभियान में आंतकी रियाज नायकू और उसके सहयोगी को मार गिराया था।

उल्लेखनीय है आंतकी सरगना सैय्यद सलाहुद्दीन को वर्ष 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। अमेरिका के अनुसार सलाहुद्दीन ने एक बड़े आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी के रूप में नहीं नामित किया है।

हालांकि यह अलग बात है कि इस्लामाबाद ने अभी तक यूएनएससी द्वारा नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है और लगभग 130 व्यक्ति लोग हैं जिन्हें UNSC द्वारा अनुमोदित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications