मीडिया ट्रायल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया को लेकर सुशांत के पिता के वकील ने कही ये बात
मीडिया ट्रायल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया को लेकर सुशांत के पिता के वकील ने कही ये बात
नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में खुद को लेकर चल रही खबरों के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। रिया ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है और ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं, जिसमें उनके चरित्र पर सवाल किए जा रहे हैं। अपनी याचिका में रिया ने कहा है कि मीडिया में तो उनको दोषी घोषित किया जा चुका है। वहीं अब इस मामले को लेकर रिया के कोर्ट पहंचने पर एक्टर सुशांत सिंह के पिता के के सिंह के पलटवार किया है।

जब मीडिया ट्रायल में सच्चाई आ रही है तो उसे समस्या है
सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस में अगर मीडिया सच्चाई से रुबरु होना चाहती तो कोई कैसे कह सकता है कि मुक्त भाषण पर अंकुश लगाया जाना चाहिए? जब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के लोगों को बुलाया और यह बताया गया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। केवल जब मीडिया ट्रायल में सच्चाई आ रही है तो उसे समस्या है।
Recommended Video

रिया वक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में डाली ये दूसरी याचिका
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रैंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनको लेकर जिस तरह की खबरें मीडिया में चल रही हैं, वो पक्षपातपूर्ण हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि जो हो रहा है, उसने उन्हें दिमागी तौर पर परेशान किया है। उनकी प्राइवेसी का सम्मान हो, अदालत इसको लेकर आदेश दे। रिया ने खुद को राजनीतिक एजेंडे के लिए बलि का बकरा बनाए जाने की भी बात सुप्रीम कोर्ट में कही है। सुशांत सिंह केस में ये रिया की सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याचिका है। इससे पहले रिया ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी और सीबीआई कर रही जांच
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक व अन्य के खिलाफ बिहार में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये एफआईआर अब सीबीआई जांच का हिस्सा है। बिहार में दर्ज रिपोर्ट में 15 करोड़ रुपयों के कथित गबन का मामला सामने आने पर ही प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हुआ और उसने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। रिया चक्रवर्ती पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता के बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया साथ ही सुशांत को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी जान ले ली। अब इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications