सुप्रीम कोर्ट में बोली रिया चक्रवर्ती- मुझे सुशांत से प्यार था लेकिन....

नई दिल्ली- रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट में अपने और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो सुशांत से प्यार करती थीं और उनकी मौत पर बहुत आहत भी हुई थीं। गौरतलब है कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस के खिलाफ याचिका दायर किया था और केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। लेकिन, अब यह केस सीबीआई के हाथों में जा चुकी है और उसने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर रखा है। रिया ने अदालत में मंगलवार को आरोप लगाया है कि उसे अब इस केस में प्रताड़ित किया जा रहा है।

मैं प्रताड़ित महसूस कर रही- रिया

मैं प्रताड़ित महसूस कर रही- रिया

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में 11 पन्नों का हलफनामा देकर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वो प्रताड़ित महसूस कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ इस केस में पटना में दर्ज एफआईआर मुंबई ट्रांसफर करने और बिहार पुलिस की जगह मुंबई पुलिस को जांच सौंपने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, तबसे इस केस में कई बदलाव हो चुके हैं और बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बिहार पुलिस से जांच लेकर सीबीआई को सौंप दी हुई है और वह भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

मैं सुशांत से प्यार करती थी- रिया

मैं सुशांत से प्यार करती थी- रिया

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड ने मंगलवार को अपने वकील के जरिए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि, 'मैं सुशांत से प्यार करती थी। उसकी मौत के बाद मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा था। लेकिन, अब मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।' इस दौरान रिया की ओर से उनके वकील श्याम दीवान ने अदालत में आरोप लगाया बिहार में राजनीतिक वजहों से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था।

'सुशांत के पिता 'प्रभावशाली रिश्तादारों' का कर रहे इस्तेमाल'

'सुशांत के पिता 'प्रभावशाली रिश्तादारों' का कर रहे इस्तेमाल'

जानकारी के मुताबिक रिया के वकील श्याम दीवान ने अदालत में यह भी दावा किया है कि सुशांत के पिता इस केस में रिया को फंसाने के लिए अपने प्रभावशाली रिश्तेदारों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं रिया के वकील ने यहां तक आरोप लगाया है कि सुशांत के पिता की ओर से बिहार में एफआईआर के पीछे राजनीतिक प्रभाव है। उन्होंने इस केस के पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के लिए पूर्वाग्रह की गंभीर संभावनाओं की भी दलीलें पेश कीं और कहा कि अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो पूर्वाग्रहों की वजह से न्याय को धक्का लग सकता है।

रिया ने लगाया है केस में फंसाए जाने का आरोप

रिया ने लगाया है केस में फंसाए जाने का आरोप

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने सात पन्नों के एफआईआर में रिया और उसके परिवार के सदस्यों पर सुशांत को धोखा देने, फर्जीवाड़ा करने, उसे बंधक बनाकर रखने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब सुशांत के परिवार वालों ने सीबीआई से इस केस में सुशांत की मौत की असल वजह पता लगाने की मांग की है। रिया ने जवाबी हलफनामे में सुशांत के पिता के सारे आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस केस को राजनीतिक मकसद से तूल दिया जा रहा है और उसे सियासी एजेंडे की वजह से बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

मुंबई पुलिस आत्महत्या मानकर कर रही है जांच

मुंबई पुलिस आत्महत्या मानकर कर रही है जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा वाले अपने अपार्टमेंट में 14 जून को संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस का दावा है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था। खबरों के मुताबिक इस मामले में वहां अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है, लेकिन करीब 56 लोगों के बयान दर्ज किया जा चुके हैं। उधर सीबीआई इस मामले में पिछले हफ्ते केस दर्ज कर चुकी है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शॉविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+