खाने की वस्तुएं हुई महंगी, अब बढ़ेगा रेल किराया?

केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने रेल किराए में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। जिस रफ्तार से देश में महंगाई बढ़ रही है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि देश को अच्छे दिन लाने का वादा कर चुके पीएम नरेंद्र मोदी ऐसा करेंगे कैसे? आपको शायद याद हो कि मोदी ने हाल ही में कहा था कि देश को कुछ कड़े फैसलों के लिए तैयार रहना होगा, लेकिन रेल किराया बढ़ाने और सब्सिडी खत्म करने जैसे फैसले लिए गए तो महंगाई और बढ़ेगी।
केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि मंत्रालय रेल किराये की समीक्षा करेगी। गौड़ा के मुताबिक, यदि रेल किराया बढ़ जाता है तो इसमें कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं होगी। रेलमंत्री पहले ही कह चुके है कि रेलवे की हालत सुधारने के लिए किराया बढ़ोतरी जरुरी है। रेल मंत्री जुलाई के दूसरे हफ्ते में 2014-15 का रेल बजट पेश करेंगे। अगर महंगाई दर बढ़ी तो रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरो में कटौती की संभावना और कम हो जाएगी।
मार्च की थोक महंगाई दर 5.7% से संशोधित होकर 6% हो गई थी। इसके अलावा मासिक आधार पर मई में खाने-पीने की महंगाई दर भी 8.64 से बढ़कर 9.5% हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications