ऋषिकेश: लॉकडाउन तोड़कर घूम रहे थे विदेशी, 500 बार 'I am sorry'लिखवाया
नई दिल्ली- लॉकडाउन में देश के कई हिस्सों में विदेशी टूरिस्ट भी फंसे हुए हैं। इस समय ऋषिकेश में भी करीब 500 विदेशी नागरिक मौजूद हैं। हालांकि, वहां ज्यादातर विदेशी लंबा वक्त गुजारने की तैयारी करके ही आते हैं। लेकिन, देखा जा रहा है कि वहां लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने में ये हिप्पी टाइप विदेशी खूब शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इन्हें नियमों का पालने करने के लिए पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है, जिसके बाद ये शायद ही फिर कभी कानून की मर्यादा का उल्लंघन करने के बारे में सोचें। पुलिस ने 10 विदेशियों को घूमते हुए पकड़ा और उन सबसे 500-500 बार लिखवाया 'मुझे माफ कर दें।'
Recommended Video

लॉकडाउन में गंगा किनारे घूमते पकड़े गए
ऋषिकेश में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते 10 विदेशी उत्तरखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन्हें गंगा किनारे आवारा घूमते हुए पकड़ा तो ये कहने लगे कि वो लॉकडाउन तोड़ नहीं रहे थे, बल्कि लॉकडाउन में मिली छूट में घूमने निकले हैं। पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने बताया, 'जब मैंने उन्हें आवारा घूमते हुए पकड़ा तो वे कहने लगे कि वो गाइडलाइंस नहीं तोड़ रहे क्योंकि वो तो लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान बाहर निकले हैं। तब मैंने उनसे कहा कि छूट तो सिर्फ जरूरी सामान खरीदने के लिए दी गई है, इधर-उधर घूमने के लिए नहीं। '

'मैंने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया है....'
फिर पुलिस ने पकड़े गए सभी 10 विदेशियों से कहा कि उन्हें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 बार ये लिखना पड़ेगा कि 'मैंने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया है, आई एम सॉरी' तभी छोड़ा जाएगा। फिर क्या था, उन सारे विदेशियों ने 500-500 बार सजा के तौर पर वह लिखकर दिया तभी उन्हें इस हिदायत के साथ छोड़ा गया कि जाएं और घरों के अंदर ही रहें। जानकारी के मुताबिक इस वक्त ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में करीब 500 विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं, जो अक्सर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए दिख जाते हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें दी गई सजा के जरिए उन्हें यह संदेश देने की कोशिश की है कि वो लॉकडाउन को हल्के में लेने की आदत छोड़ें और हालात की गंभीरता को समझें।

लॉकडाउन बढ़ाने पर मंगलवार को घोषणा संभव
रविवार को उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि पिछले चार दिनों में प्रदेश में कोविड-19 का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। तब तक राज्य में कुल मामले 35 थे। सात लोगों को अस्पतालों से इलाज के बाद छोड़ा जा चुका है। जबकि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार दोपहर बाद तक बढ़कर 9,152 पहुंच चुकी है और 308 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामलों में 857 लोग ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। इस बीच 21 दिन का राष्ट्रीय लॉकडाउन मंगलवार को खत्म हो रहा है। इसे आगे और बढ़ाया जाएगा, किस रूप में बढ़ाया जाएगा, क्या कुछ रियातें मिलेंगी या फिर यह 14 तारीख को ही खत्म हो जाएगा इसको लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घोषणा कर सकते हैं। वैसे संभावना है कि लॉकडाउन में कुछ रियातें तो मिल सकती हैं, लेकिन इसका 30 अप्रैल तक बढ़ना लगभग तय है। क्योंकि, ज्यादातर राज्यों की ओर से यह मांग की गई है और चार राज्यों ने इसे अपने प्रदेशों में महीने के अंत तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications