ऋषि कपूर ने बोतल ओपनर पर तिलक कर की 'शस्त्र पूजा', आए ये सब कमेंट
नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर दशहरे पर एक शेयर की गई एक खास तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं ऋषि कपूर ने मंगलवार शाम दशहरा के मौके पर ट्विटर पर बोतल ओपनर की तस्वीर शेयर की। इस पर उन्होंने 'शस्त्र पूजा' लिखा है। इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बोतल ओपनर पर तिलक
ऋषि ने एक बोतल ओपनर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी दशहरा। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। हथियारों का इस्तेमाल सावधानी से करें।' ओपनर की इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'शस्त्र पूजा।'
आए इस तरह के कमेंट
ऋषि कपूर पर सकारात्मक कमेंट आए तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, बोतलें खुलने में पूरा आर. के. स्टूडियो बिक गया। दूसरे ने लिखा- ये दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार है इसने न जाने कितने घरों को बर्बाद किया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक सेलेब्रिटी के तौर पर आपसे ऐसे ट्वीट की अपेक्षा नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, सिर्फ आप ही वास्तविक भावनाओं का समझ सकते हैं। तो एक और शख्स ने लिखा, मजे लीजिए सर, हम समझ गए हैं।

हाल ही में कैंसर का इलाज कराकर लौटे हैं ऋषि
ऋषि कपूर हाल ही में कैंसर का इलाज कराकर अमेरिका से लौटे हैं। अमेरिका में 11 महीने तक उन्होंने अपना इलाज कराया था। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू लगातार उनके पास जाते रहे। बता दें कि ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीमारी से बाहर आने के बाद वो फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications