ऋषि कपूर की 'मुल्क' का फर्स्ट लुक जारी, लोगों को याद आया हाफिज सईद

मुंबई । एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर निशाना बने हैं, वजह इस बार उनका कोई विवादित बयान या tweet नहीं बल्कि आने वाली फिल्म 'मुल्क' का फर्स्ट लुक है। जिस पर इस वक्त सोशल प्लेटफार्म पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल ऋषि कपूर ने आने वाली फिल्म 'मुल्क' से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे इस फोटो में ऋषि ने उसे अपनी डीपी बना ली है। जिसके लिए उन्होंने लिखा है कि 'न्यू प्रोफाइल पिक', इसके साथ उन्होंने बताया कि यह उनके फैन्स के लिए आने वाली फिल्म 'मुल्क' से उनका पहला लुक है।लेकिन इस फोटो पर उन्हें तारीफें कम आलोचनाएं ज्यादा झेलने को मिल रही हैं।

अश्वील प्रतिक्रियाएं

कुछ यूजर्स ने तो ऋषि के इस डीपी के लिए उनकी काफी तारीफ की है तो कुछ यूजर्स ने काफी अश्वील प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने लिखा कि 'जीओ ऋषि जी...' तो किसी ने लिखा कि हिंदुत्व खतरे में है 😂 हर बार हिन्दू कलाकार को ही क्यों मुस्लिम किरदार दिया जाता है।

लोगों को याद आया हाफिज सईद

लोगों को याद आया हाफिज सईद

किसी ने लिखा कि Haafiz Saeed? except the deeds everything matches I guess।

सोशल थ्रिलर फिल्म

सोशल थ्रिलर फिल्म

आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की 'मुल्क' बिल्कुल अलग शैली की फिल्म है। इस फिल्म में ऋषि के अलावा तापसी पन्नू, नीना गुप्ता और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदारों में हैं तो वहीं फिल्म में स्पेशल रोल रजत कपूर का भी है। कहा जा रहा है कि ये एक सोशल थ्रिलर फिल्म है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है।

सम्मान को दोबारा पाने की कोशिश

सम्मान को दोबारा पाने की कोशिश

नीना फिल्म में ऋषि की पत्नी की भूमिका में हैं । फिल्म की कहानी भारत के एक छोटे शहर की एक जॉइंट फैमिली की है जो एक विवाद में उलझने के बाद अपने सम्मान को दोबारा पाने की कोशिश करती है। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+