ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन अधूरी रह गई उनकी ये आखिरी ख्वाहिश

ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन अधूरी रह गई उनकी ये आखिरी ख्वाहिश

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया।ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार शाम को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह उनका निधन हो गया। पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर के अचानक निधन होने के कारण बॉलीवुड समेत देश भर में शोक की लहर है। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका दो वर्षों से विदेश में कैंसर का इलाज चल रहा था और कुछ समय पहले सेहत में सुधार होने के बाद वो मुंबई अपने घर लौट आए थे।

rishi
लेकिन उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कल देर रात उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया लेकिन कुछ समय बाद उनके शरीर ने रिस्पांड करना बंद कर दिया था। ऋषि कपूर ने अपने जीवन की सारी ख्‍वाहिशें पूरी कर ली थी लेकिन दो बड़ी और आखिरी ख्‍वाहिशों के साथ दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए। जानिए आखिर क्या थीं उनकी ये ख्‍वाहिशें ....

अधूरी रह गई ये आखिरी ख्‍वाहिश

अधूरी रह गई ये आखिरी ख्‍वाहिश

दरअसल, ऋषि कपूर इसी साल के अंत में अपने बेटे रणवीर कपूर और आलिख भट्ट की शादी करना चाहते थे लेकिन कैंसर जैसी भयावह बीमारी के सामने वो हार गए और उनके दिल में बेटे का दुल्हा बनें देखने की आखिरी ख्‍वाहिश सदा के लिए अधूरी ही रह गई। मालूम हो कि लंबे अरसे पहले रणवीर और आलिया की शादी फिक्‍स हो चुकी हैं और दिसंबर 2020 में दोनों की शादी होनी थी।

मैं उससे कहता हूं मुझे जल्दी दादा बनाओ।

मैं उससे कहता हूं मुझे जल्दी दादा बनाओ।

जुलाई 2018 में ऋषि कपूर ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि मैं जब भी रणवीर को शादी करने और सेटल हो जाने की बात कहता हूं तो वो भाग जाता है। मेरी भी तमन्‍ना हैं कि मैं और मेरी पत्‍नी नीतू जल्‍दी से दादा-दादी बने और अपने पोते-पोतियों को हम अपनी गोद में खिलाएं। उन्‍होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं उससे कहता हूं मुझे जल्दी दादा बनाओ।

Recommended Video

    Rishi Kapoor का निधन, 2018 से Cancer से जंग लड़ रहे थे ऋषि | वनइंडिया हिंदी
    ऋषि कपूर कहते थे शादी कब करोंगे?

    ऋषि कपूर कहते थे शादी कब करोंगे?

    ऋषि कपूर ने साक्षात्‍कार में कहा था कि एक पिता होने के नाते मुझे सदा उसकी चिंता रहती हैं। मैं उससे हमेशा कहता हूं कि 36 साल के हो गए हो शादी कब करोंगे? हमेशा बस काम में डूबे रहते हो। मालूम हो कि ऋषि कपूर और उनके बेटे रणवीर कपूर के बीच पिछले कुछ समय से अनबन भी थी और उनका बाप-बेटे दो अलग घरों में रह रहे थे।

    बेटे की शादी की थी ये तैयारी

    बेटे की शादी की थी ये तैयारी

    बेटे की शादी के लिए ऋषि और नीतू मुंबई में कृष्‍णराज प्रॉपटी में कंस्‍ट्रक्शन भी करवा रहें थे। जहां पर वो दोनों बेटे रणवीर और होने वाली बहू आलिया भट्ट की शादी करवाना चाहते थे। खबर है कि 1080 में ऋषि कपूर ने मुंबई हिल में कृष्‍ण राज बंगला खरीदा था जिसमें वो अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ सालों पहले इस बंगले को तोड़कर वहां 15 मंजिल की इमारत बनवाने का निर्णय लिया था और इसी के एक हिस्‍से में वो कंस्‍ट्रक्शन करवा रहे थे ताकि बेटे रणवीर की शादी के पूजा-पाठ की सारी रस्‍में उसी जगह से हो जहां पर उनका परिवार रहता था।

    अस्‍पताल में भी लोगों का मनोरंजन करते रहे ऋषि

    अस्‍पताल में भी लोगों का मनोरंजन करते रहे ऋषि

    अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से जहाँ एक तरफ़ पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री सदमे में है वहीं उनके परिवार के लिए भी यह काफ़ी मुश्किल समय है। ऋषि कपूर हमेशा मुस्कुराते रहे और आख़िरी समय में भी अस्पताल में डॉक्टरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते रहे। ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते दो साल की लड़ाई लड़ते हुए वो हार गए। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ़ ने कहा कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन कर रहे थे। पिछले दो साल से उनका विदेश में इलाज चल रहा था जिसके दौरान वह इसे पूरी तरह से जीने के लिए दृढ़ थे। परिवार, दोस्त, भोजन और फ़िल्में उनके केंद्र में बने रहे और इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को किस तरह से हावी नहीं होने दिया और वह अंत समय तक मुस्कुराते रहे। ऋषि कपूर ने भले ही हँसते हुए इस दुनिया से विदा लिया हो लेकिन उनके फैंस, दोस्त और परिवार के लोगों की आँखों में आँसू और कई यादें वो छोड़ कर चले गए हैं।

     ऋषि कपूर ने अपने स्‍लाइलिश लुक्स से लोगों को बनाया था दीवाना

    ऋषि कपूर ने अपने स्‍लाइलिश लुक्स से लोगों को बनाया था दीवाना

    ऋषि कपूर ने ''बॉबी'' फिल्म से डिंपल कपाड़िया के साथ डेब्यू किया था लेकिन उससे पहले वह बौतर चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में काम कर चुके थे। ऋषि कपूर ने ''बॉबी'' फिल्म से अपने स्टाइलिश लुक्स से फैन्स का दिल जीतना शुरू कर दिया था। भले ही वह फिल्मों में अलग-अलग स्वेटर्स में नजर आते हों लेकिन उसके अलावा भी वह बहुत सी फिल्मों में अलग-अलग स्टाइलिश लुक्स में नजर आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+