ऋषि कपूर की तेरहवीं में भावुक दिखे रणबीर-आलिया, रिद्धिमा ने कहा-Love You Papa, देखें Pics

नई दिल्‍ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया,मंगलवार को उनकी तेरहवीं पर प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया,जिसमें कि करिश्मा कपूर ,श्वेता बच्चन,रणधीर कपूर,अरमान जैन और आलिया भट्ट सहित परिवार के कई लोग शामिल हुए,प्रार्थना सभा से जुड़ी कुछ तस्वीरें रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की है, जिसमें वह और रणबीर कपूर हाथ जोड़कर बैठे और भावुक नजर आ रहे हैं।

पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'

पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'

रिद्धिमा कपूर ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं', एक तस्वीर में वह अपने पिता की फोटो के पास खड़ी नजर आ रही हैं, मालूम हो कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे,उन्हें ब्लड कैंसर था। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई, अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 24 लोग रहे, अपने अंतिम समय में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ही थे।

रणबीर के साथ नजर आईं आलिया भट्ट

दुख की इस बेला में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट मौजूद रही थीं, यहां तक कि लॉकडाउन की वजह से जब ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं तो मोबाइल पर लाइव वीडियो के जरिए आलिया ने ही रिद्धिमा को पिता के अंतिम दर्शन कराए थे।

इमोशनल नजर आया कपूर खानदान

आलिया ने अपना दुख इंस्टाग्राम पर भी व्यक्त किया था, उन्होंने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा था कि मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं ... जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए, आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है... हालांकि मैं उनके पूरे जीवन को जानती हूं, पिछले दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है!'

बॉलीवुड में शोक की लहर

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया था, उन्होंने बॉलीवुड को कई रोमांटिक हिट फिल्में दीं और खास बात ये है कि उन्होंने अपनी पत्नी नीतू के साथ ही 12 फिल्मों में अभिनय किया था, उनकी कई रोमांटिक फिल्में हैं, जिसमें चांदनी, बॉबी, कभी कभी, सागर, प्रेम रोग, खेल खेल में, लैला मजनू, सागर, दीवाना, ये वादा रहा, कर्ज का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+