ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने किया इमोशनल अपडेट, 'घर आ रही हूं मां, मुंबई के रास्ते में हूं'

नई दिल्ली। दिग्गज फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर जोकि दिल्ली में रहती हैं, वह लॉकडाउन की वजह से मुंबई नहीं पहुंच पाईं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है, तमाम विमान उड़ानें बंद हैं, सड़क मार्ग बंद है। लेकिन इस दुख की घड़ी में दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा को सड़क मार्ग से मुंबई जाने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद आज वो मुंबई पहुंच रही है।

मां मैं घर आ रही हूं

मां मैं घर आ रही हूं

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर स्टोरी साझा करते हुए अपडेट दिया है कि मां मैं घर आ रही हूं, मैं मुंबई के रास्ते पर हूं। हालांकि पोस्ट में इस बात की जानकारी नहीं मिलती है कि वह दिल्ली से मुंबई का कितना रास्ता तय कर चुकी हैं और कहां पहुंची हैं। यह भी साफ नहीं हो सका है कि वह आज सुबह पहुंचने वाली हैं या फिर आज दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं हैं। बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में अपने पति के साथ रहती हैं, रिद्धिमा पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनके पति भरत साहनी एक उद्योगपति हैं दोनों के एक बेटी है।

गुरुवार को हुआ था निधन

गुरुवार को हुआ था निधन

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले दो वर्षों से कैंसर की लड़ाई से लड़ रहे थे। उनकी बेटी रिद्धिमा 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। हालांकि स्पेशल पास के साथ आपात स्थिति में लोगों को सड़क मार्ग से आवागमन की अनुमति है।

आलिया ने की थी लाइव स्ट्रीमिंग

आलिया ने की थी लाइव स्ट्रीमिंग

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्टा को देखा गया, जिन्होंने अपने हाथ में फोन लिया था। तमाम रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट अंतिम संस्कार का लाइव वीडियो रिद्धिमा को दिखा रही थीं ,ताकि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने पिता की अंतिम विदाई का हिस्सा बन सकें। बता दें कि पिता के निधन के बाद रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने पिता को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा था आप सबसे बहादुर योद्धा हैं, मैं आपको हमेशा याद करूंगी। मैं आपको हर रोज फोन करती थी, आपका चेहरा मुझे याद आएगा, पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आपकी मुश्क, हमेशा के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+