क्या करती हैं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, दिल्ली के इस बिजनेसमैन से हुई है शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में बीते गुरुवार मुंबई के एक निती अस्पताल में निधन हो गया। देश में फैले कोरोना संकट के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हो सके। दिल्ली में रह रहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं जिसका उन्हें बेहद दुख है। हालांकि रिद्धिमा को दिल्ली सरकार की तरफ से जाने की अनुमति मिल गई थी लेकिन हवाई मार्ग से यात्रा की इजाजत न होने के कारण वह बाई रोड आज (रविवार) मुंबई पहुंची हैं।

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा

पिता के निधन की खबर सुनते ही रिद्धिमा की हालत खराब हो गई और वह किसी भी तरह मुंबई पहुंचना चाहती थीं। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से मुंबई पुलिस रिद्धिमा के आने का इंतजार नहीं कर सकती थी और उनकी बिना ही ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बता दें कि रिद्धिमा का दिल्ली में ससुराल है और वह यहां अपने पति के साथ रहती हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा के बारे में बहुत कम ही लोगों को ही पता है।

रणबीर कपूर से बड़ी हैं रिद्धिमा

रणबीर कपूर से बड़ी हैं रिद्धिमा

जैसा की सभी जानते हैं बॉलीवुड में कपूर खानदान का बहुत बड़ा योगदान रहा है, फिल्म जगत में धूम मचाने वाली करिश्मा और करीना कपूर खान इसी परिवार को बेटियां हैं। हालांकि इसी परिवार की एक और बेटी रिद्धिमा हैं जिन्होंने हमेशा बॉलीवुड से दूरी बनाए रखा, लेकिन वह अब दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रहीं हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म साल 1980 में हुआ था।

बॉलीवुड में कोई खास दिलचस्पी नहीं

बॉलीवुड में कोई खास दिलचस्पी नहीं

रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र समान है, दोनों के बीच सिर्फ छह महीने का अंतर है। करीना और रिद्धिमा के जन्म के समय दिग्गज एक्टर राज कपूर ने कहा था कि मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं। जिस समय करीना बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही थीं उस समय रिद्धिया फिल्मी चकाचौंध से दूर लंदन में पढ़ाई कर रहीं थीं। शुरू से ही रिद्धिमां को एक्टिंग को कोई खास लगाव नहीं था।

रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम

रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम

आज के दौर में रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है, वह हमेशा से फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। रिद्धिमा को सिंगिग का भी शौक है। वह फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, अक्सर वह इंस्टाग्राम पर ज्वैलरी डिजाइन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, खुद रिद्धिमा के पास करोड़ों की संपत्ति है।

बिजनेसमैन हैं रिद्धिमा के पति

बिजनेसमैन हैं रिद्धिमा के पति

फिल्मी परिवार से होने की वजह से वह अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में भी नजर आती रहती हैं। अपनी मां नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा कई मैग्जीन के कवर पेज पर भी दिखाई दी हैं। रिद्धिमा के पति का नाम भरत सहानी एक बिजनेसमैन हैं और दिल्ली में उनकी खुद की गार्मेंट कंपनी और फैशन हाउस है। दोनों की लव मैरिज थी, रिद्धिमा और भरत की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन से लौटने के तीन साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली।

वीडियो कॉल के जरिए किए थे पिता के अंतिम दर्शन

वीडियो कॉल के जरिए किए थे पिता के अंतिम दर्शन

रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर का दुख बांटने मुंबई पहुंच चुकी है, लेकिन उनकी इच्छा अधूरी रह गई। वो अपने पिता ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें अंतिम विदाई देना चाहती थी, उन्हें आखिरी बार देखना चाहती थी, लेकिन वो लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाई। हालांकि अंतिम संस्कार के दौरान आलिया भट्ट ने उनकी मदद की और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें पिता के अंतिम दर्शन करवाए।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के लिए पत्नी नीतू और बेटे रणबीर ने घर पर रखी प्रार्थना सभा, सामने आई Photo

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+