जब ऋषि कपूर को आया पाकिस्तानी महिला पर गुस्सा, कहा- भाषा सुधार लो
अपने कड़क अंजाद के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी महिला को खूब खरी-खोटी सुनाई।
अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने एक पाकिस्तानी महिला को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल सोमवार को पाकिस्तानी आर्मी द्वारा पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को सजा-ए-मौत सुनाए जाने से आहत ऋषि कपूर ने ट्वीट कर पाक सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।
ऋषि ने ट्वीट कर कहा- सॉरी इंडिया, अभिनेताओं, फिल्मों और खेल आदि के माध्यम से भारत ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करनी चाही, लेकिन पाकिस्तान सिर्फ घृणा चाहता है। अगर पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच तनाव पंसद है तो ऐसा ही सही क्योंकि ताली हमेशा दोनों हाथों से ही बजती है।'
जब ऋषि पर भड़के पाकिस्तानी!
ऋषि के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी ट्वीटर यूजर्स ने भी ऋषि कपूर पर जमकर भड़ास निकाली। हालांकि ऋषि कपूर ने भी अपनी ही भाषा में उन्हें करारा जवाब दिया। ऋषि ने एक महिला को उसके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि लगता है आपके माता-पिता ने आपको अपने से बड़े लोगों से बात करने की तमीज नहीं सिखाई है। उन्होंने महिला को कहा कि उसे बड़ों से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications