COVID 19: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अदार पूनावाला ने लोगों को दिया ये भरोसा,कहा- 'परेशान ना हों'
पड़ोसी देश चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, भारत में वैक्सीन का दायरा काफी बेहतर है।

Rise of Corona Case: जिस तरह से पड़ोसी देश चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं उसको लेकर भारत में भी चिंता बढ़ गई है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने लोगों से अपील की है वह परेशान ना हो क्योंकि भारत में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण और विस्तार काफी अच्छा है। इसके साथ ही पूनावाला ने कहा कि लोगों को भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। अदार पूनावाला ने ट्वीट करके लिखा, चीन से कोरोना के बढ़ते मामलों की खबर चिंताजनक है, हमे डरने की जरूरत नहीं है हमारा वैक्सीन का कवरेज और रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हमे गाइडलाइन का पालन करते रहना चाहिए। बता दें कि अदार पूनावाला की कंपनी ने कोविशील्ड वैक्सीन को तैयार किया था।
हॉन्गकॉन्ग पोस्ट के अनुसार चीन में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर रोज 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन यह सरकारी आंकड़े हैं जबकि हकीकत में अनंत कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फाबियन ने कहा कि आने वाले समय में 60 फीसदी से अधिक चीनी नागरिक और दुनिया की 10 फीसदी आबादी कोरोना से मर सकती है। लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं और उनकी जान जा सकती है। चीन की वैक्सीन उतनी अच्छी नहीं है, उन्होंने बेहतर वैक्सीन लेने से भी इनकार कर दिया। जिस तरह से केपी फाबियन ने संक्रमण को लेकर अपनी राय रखी है उसके बाद से लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है।
देश में कोरोना के हालात पर स्वास्थ्य मंत्रालय करीब से नजर बनाए हुए ङै। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जापान, अमेरिका, ब्राजील, चीन, में कोरोना के एकदम से बढ़ते मामलों को देखते हुए यह जरूरी है गया है कि हम अलग-अलग वैरिएंट की जांच करें। सभी राज्यों से अपील की गई है कि वह संक्रमित लोगों के सैंपल को रोजाना इकट्ठा करेंऔर इसे INSACOG को भेजें ताकि इसकी सीक्वेंसिंग की जा सके। इससे नए वैरिएंट को पकड़ने में काफी आसानी होगी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शीर्ष स्तर की बैठक करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications