हरिद्वार की जेल में पाए गए 13 कैदी HIV पॉजीटिव, देहरादून के नार्को यूनिट में चल रहा है इलाज

हरिद्वार। हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि हरिद्वार की जेल में 13 कैदी एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं। इन सभी कैदियों को ड्रग्स लेने की आदत थी। देहरादून में नार्को यूनिट के माध्यम से उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी देखभाल भी की जा रही है। वहीं, दो कैदियों के लिए दिल्ली से दवाई मंगवाई जा रही है।

हरिद्वार की जेल में 13 कैदी HIV पॉजीटिव पाए गए

जेल में कैदियों में एचआईवी पॉजीटिव की खबर के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है और वायरस रोकने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक, एक परामर्श दल पर्याप्त दवाओं के साथ कैदियों का इलाज करने और वायरस को रोकने के लिए पूरी कोशिश में जुटा है।

अधिकारी ने साथ में यह भी बताया कि संक्रमित कैदियों को अलग नहीं किया जा सकता है क्योंकि एचआईवी कोई संक्रामक रोग नहीं है। दीपक शर्मा ने कहा कि समय-समय पर हम जांच करवाते हैं और इस बार 13 कैदी पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी पॉजीटिव कैदियों का नाम उजागर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि छुआछुत की बीमारी नहीं है और हमें इस धारणा को बदलना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+