एलन मस्क ने अब ऐसा क्या कर दिया, ट्रेंड करने लगा #RIPTwitter

#RIPTwitter ट्विटर में एलन मस्क की एंट्री के बाद से कंपनी में जबरदस्त हलचल मची हुई है। एलन मस्क लगातार कंपनी की नीतियो में बदलाव कर रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों से लेकर ट्विटर यूजर्स को मस्क के बदलाव ज्यादा रास नहीं आ रहे। हाल ही में हुई एक मीटिंग में एलन मस्क का अल्टीमेटम उन्ही पर भारी पड़ गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस्तीफे दे दिए। जिसके बाद ट्विटर पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि शायद यह उनकी आखिरी पोस्ट है।

मस्क ने एक महीने के अंदर 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाला

मस्क ने एक महीने के अंदर 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाला

एक महीने के अंदर 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। गुरुवार को ट्विटर के ऑफिस में मीटिंग हो रही थी। मीटिंग में एलन मस्क बोल रहे थे लेकिन कोई कर्मचारी सुनने के लिए नहीं था। हैरान करने वाली बात यह है कि मीटिंग के बीच में ही कई कर्मचारी मीटिंग छोड़कर ऑफिस से बाहर चले गए। बता दें कि ट्विटर में जो लोग बचे हैं, उन्हें यह तय करने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है कि वे ट्विटर के साथ रहना चाहते हैं या नहीं।

भड़के कर्मचारियों ने एलन मस्क को लेकर कहा बुरा-भला

भड़के कर्मचारियों ने एलन मस्क को लेकर कहा बुरा-भला

लगातार हो रहे इस्तीफे के बीच Twitter ने अपने कई दफ्तर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर #RIPTwitter, #TwitterDown, Mastodon और Myspace ट्रेंड कर रहे हैं। अमेरिका में ट्विटर के हेडक्वार्टर की वॉल पर किसी ने भड़के कर्मचारी ने मस्क को जमकर ट्रोल किया है। कर्मचारी मस्क को सुप्रीम पैरासाइट, तानाशाह, नियमों को नहीं मानने वाला रईस, पैसों का कीड़ा और दो कौड़ी का रईस बता रहे हैं।

एलन मस्क ने शेयर की 'ट्विटर की कब्र' की तस्वीर

एलन मस्क ने शेयर की 'ट्विटर की कब्र' की तस्वीर

खुद मस्क ने भी एक मीम्स शेयर किया जिसमें आप 'ट्विटर की कब्र' देख सकते हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर और इसे छोड़ने वाले कर्मचारियों के भावनात्मक संदेशों से भर हुआ है। इस अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होते ही कई कर्मचारियों ने ट्विटर पर सैल्यूट इमोजी पोस्ट करनी शुरू कर दी। कंपनी छोड़ चुके कई अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में स्टाफ ने ट्विटर को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि फिलहाल ट्विटर में संभालने वाला कोई नहीं है।

सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है

सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है

भारत में तो कंपनी ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, चूंकि लगभग 4000 शेष कर्मचारियों में से 50% से कम "ट्विटर 2.0 में काम करने के लिए सहमत हुए थे। लेकिन एलन मस्क के अल्टीमेटम में दी गई शर्तों के चलते उनमें से अधिकतर ने इस्तीफे दे दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है। 'बीबीसी' की रिपोर्ट अनुसार, ट्विटर के कार्यालय 21 नवंबर से दोबारा खोले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+