गौरी लंकेश की हत्या की पहली बरसी पर हिंदू संगठन करेंगे प्रदर्शन
नई दिल्ली। लेफ्ट आंदोलन के खिलाफ हिंदू संगठन के तमाम सदस्य बेंगलुरू में प्रदर्शन करेंगे। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की पहली बरसी पर हिंदू संगठन लेफ्ट के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। जिस तरह से कर्नाटक सरकार ने साफ किया है कि अगर गौरी लंकेश की हत्या के मामले में सनातन संस्था का नाम साबित होता है तो संस्था पर बैन लगा देंगे। पिछले हफ्ते कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था राज्य सरकार सनातन संस्था पर पाबंदी लगाने के लिए उचित कदम उठाएगी, अगर संस्था का नाम गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में साबित होता है।

हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने कहा कि तमाम हिंदू संगठन कॉर्पोरेशन सर्कल से फ्रीडम पार्क के बीच रैली निकालेंगे। गौड़ा का कहना है कि सनातन संस्था सिर्फ हिंदू और अध्यात्म की बात करती है और इसी को आगे बढ़ाती है। संस्था किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देती है। लेफ्ट आंदोलन संस्था पर पाबंदी लगाने की मांग कर रहा है और वह एसआईटी पर दबाव डाल रहा है।
गौड़ा ने कहा कि हमारे संगठन के तमाम लोग गृहमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे, ताकि हमारी मांगो को पूरा किया जा सके। आपको बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति सनातन संस्था की ही सहयोगी संस्था है। गौरतलब है कि गौरी लंकेश अपनी बेबाक लेखनी के लिए जानी जाती थीं, जिनकी पिछले वर्ष गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में सनातन संस्था का भी नाम सामने आया था।
इसे भी पढ़ें- पत्नियों से परेशान पुरुषों के लिए यूपी के बीजेपी सांसद ने की पुरुष आयोग बनाने की मांग












Click it and Unblock the Notifications