आम आदमी पार्टी में फिर सामने आयी बगावत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में एक के बाद बाद एक बगावती सुर तेज होते जा रहे है। आप के कई दिग्गज नेताओं के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एमएस धीर ने पार्टी में लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की दिल्ली में काफी छवि खराब हुई है।

आप की सरकार में एमएस धीर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के पद पर थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतरीन काम कर रही है। मोदी के नेतृत्व में कई बेहतरीन योजनाओं की शुरुआत हुई है। वहीं धीर ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कभी टिकट की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में उन्होंने कई काम कराये और जनता उन्हें काफी पसंद करती है। बावूद इसके पार्टी उनके काम को नकार रही है।
वहीं आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने धीर के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब टिकट नहीं दिया जाता है तो इस तरह के आरोप लगये जाते है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपेक्षा के अनुसार काम नहीं किया है उन्हें इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसी बीच एमएस धीर ने भाजपा में शामिल होने की भी इच्छा जतायी है।












Click it and Unblock the Notifications