महिला IPS से राइफलमैन ने की छेड़छाड़, सरकारी एस्कॉर्ट की मौजूदगी में वारदात

नई दिल्ली- असम राइफल्स के एक राइफलमैन पर एक महिला आईपीएस के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वारदात मणिपुर के तेंग्नॉपाल जिले की है। महिला आईपीएस अधिकारी ने राइफलमैन पीके पांडे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उनपर हमला किया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना मणिपुर के मोरेह शहर के पास के एक चेक पोस्ट की है। आईपीएस अधिकारी की शिकायत पर आरोपी राइफलमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे पूछताछ के लिए संबंधित थाने पर हाजिरी देने को कहा गया है।

Rifleman molest woman IPS, assault in the presence of a government escorts

जाहिर है कि इस घटना के खुलासे के बाद से इलाके में खलबली मची हुई है और तमाम आईपीएस अधिकारी भी सकते में हैं। मणिपुर के डीजीपी एलएम खोटे ने इस घटना के बारे में बताया है कि, "हमने असम राइफल्स के अधिकारियों से संपर्क किया है। उस अधिकारी की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई है।" आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जब वो उस चेक पोस्ट पहुंचीं तो उनके एस्कॉर्ट्स में शामिल एक आदमी ने (जो वर्दी में नहीं था) जांच कर रहे असम राइफल्स से कहा कि उनकी एंट्री दर्ज करे। लेकिन, पहचान पत्र दिखाने के बावजूद राइफलमैन ने उन सबको हिरासत में ले लिया।

शिकायत में आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 'मेरे और मेरे एस्कॉर्ट के साथ बदतमीजी की, अपमानित किया, परेशान किया और मारपीट की।' उन्होंने उसपर खुद के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब एस्कॉर्ट ने दखल देने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। महिला अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, गालियां दीं और जब उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के लिए फोन निकाला तो फोन भी छीनने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक 26वें असम राइफल्स के ब्रिगेडियर और 12वें असम राइफल्स के मेजर ने मामले का संज्ञान ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+