दिवाली पर पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, लिखा- 'Miss You Papa'

दिवाली पर पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, लिखा- 'Miss You Papa'

मुंबई: बॉलीवुड दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima kapoor) इस साल दिवाली पर अपने पिता को याद कर भावुक हो गई हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बारे में बताया है। ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल 2020 को निधन हुआ है। पिछले दिनों ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू ने भी करवा चौथ पर अपने पति को याद करते हुए फोटो शेयर किया था। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता के साथ दिवाली के दिन दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा है- पापा आपकी बहुत याद आ रही है।

Recommended Video

    Diwali पर पिता Rishi Kapoor को याद कर इमोशनल हुईं Riddhima Kapoor | वनइंडिया हिंदी
    पिछले साल और बचपन की तस्वीर को रिद्धिमा ने किया शेयर

    पिछले साल और बचपन की तस्वीर को रिद्धिमा ने किया शेयर

    रिद्धिमा कपूर साहनी ने दो तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर पिछले साल 2019 की है, जब रिद्धिमा अपने पिता के साथ दिवाली पार्टी में गई थीं। तस्वीर में रिद्धिमा, ऋषि कपूर और नीतू दिख रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा, मां और पिता के बीच खड़ी हैं। रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, मिस यू पापा। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019.

    वहीं एक दूसरी तस्वीर रिद्धिमा कपूर साहनी के बचपन की है। जिसमें वो अपने पिता की गोद में बैठी हुई दिख रही हैं। रिद्धिमा उसमें लाल रंग का लहंगा पहनी हुई हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने हार्ट ब्रेक वाला इमोजी लगाया है।

    नीतू कपूर ने भी तस्वीर शेयर कर कहा- मिस यू कपूर साहब

    नीतू कपूर ने भी तस्वीर शेयर कर कहा- मिस यू कपूर साहब

    नीतू कपूर ने करवा चौथ पर पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- मिस यू कपूर साहब। ये तस्वीर कपूर फैमिली के करवा चौथ सेलिब्रेशन की थी। जिसमें नीतू कपूर भी दिख रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में रिद्धिमा या उनके भाई रणबीर कपूर नहीं दिख रहे हैं।

    रिद्धिमा दिल्ली में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। वो एक जूलरी डिजाइनर हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने जूलरी डिजाइन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

    30 अप्रैल 2020 ऋषि कपूर का हुआ निधन

    30 अप्रैल 2020 ऋषि कपूर का हुआ निधन

    ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। ऋषि कपूर काफी दो सालों से ल्यूकेमिया बिमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से थोड़े दिन पहले अभिनेता इरफान खान की भी मौत हुई थी। दोनों के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमा में था।

    ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर ने फिर से सिनेमा में वापसी कर ली है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी संग फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम करने जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+