पीएम मोदी की फिटनेस का राज जानने चाहते हैं Rickey Kej, तस्वीरें शेयर कर पूछा सवाल
नई दिल्ली। साल 2022 के ग्रैमी अवॉर्ड के विजेता रिकी केज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की और साथ ही जानकारी भी दी। वहीं इस तस्वीर को शेयर करने के बाद रिकी केज सोशल मीडिया के साथ-साथ खबरों में भी छा गए हैं। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज पीएम मोदी की एंटी-एजिंग का सीक्रेट जानना चाहते हैं।

Rickey Kej ने पीएम मोदी से की मुलाकात
संगीतकार रिकी केज ने अपनी और पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सात साल में बहुत कुछ बदल गया लेकिन पीएम मोदी आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वह सात साल पहले दिखते थे। रिकी केज ने इसे 7 ईयर चैलेंज का नाम दिया है।
रिकी केज ने शेयर की सात साल पहले की फोटो
रिकी ने सात साल पहले की और अभी की फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि पहली फोटो साल 2015 की है, जब मैंने अपना पहला ग्रैमी जीता था। वहीं दूसरी फोटो साल 2022 की है, जब मैं दूसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इन सात वर्षों में मेरी तो उम्र बढ़ गई लेकिन पीएम मोदी सात साल बाद भी वैसे ही दिखतेहैं। इसका पीछे का राज क्या है?

रिकी केज ने दूसरी बार जीता ग्रैमी
बीते गुरुवार को रिकी केज ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। रिकी केज ने ही हाल ही में सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में डिवाइन टाइम्स के लिए दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि ''रिकी केज आपसे मिलकर खुशी हुई। संगीत के प्रति आपका जुनून और उत्साह लगातार मजबूत हो रहा है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।''












Click it and Unblock the Notifications