तमिलनाडु की सीएम जयललिता की हालत बेहद गंभीर: डॉ. रिचर्ड बेले
लंदन में किंग्स हेल्थ पार्टनर्स के डॉक्टर रिचर्ड बेले के मुताबिक हम उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट देने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार उन पर नजर रखी जा रही है।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबीयत को लेकर लंदन के वरिष्ठ प्रोफेसर रिचर्ड बेले का बयान आया है। उन्होंने बताया कि जयललिता की तबीयत बेहद गंभीर है।

जयललिता की सेहत पर रखी जा रही है नजर: डॉ. रिचर्ड बेले
लंदन में किंग्स हेल्थ पार्टनर्स के डॉक्टर रिचर्ड बेले के मुताबिक हम उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट देने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार उन पर नजर रखी जा रही है।

डॉक्टर बेले के मुताबिक उनकी जांच में वरिष्ठ जानकारों की मल्टीडिसिप्लीनरी टीम लगाई गई है। उनकी सेहत को देखते हुए अब और ज्यादा कॉरपोरल लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि चेन्नई के अपोलो अस्पताल में पहले से विशेष तकनीक के जरिए उनका इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर एम्स के डॉक्टरों की टीम मौजूद होने से जाहिर है कि यहां सीएम जयललिता का बेहतर इलाज चल रहा है।
लंदन के डॉक्टर बेले का बयान, वर्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट देने की हो रही कोशिश
डॉक्टर रिचर्ड बेले की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत के बारे में जानकर दुखी हूं। मैं अपोलो में चल रहे उनके ईलाज पर नजर रख रहा हूं।
अब से थोड़ी देर पहले अपोलो अस्पताल की ओर से भी सीएम जयललिता के बारे में बयान जारी किया गया। इसमें बताया गया कि उनकी हालत काफी नाजुक है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications