रिया की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने कहा-ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा मिली

मुंबई। ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने केस में मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, तीन केंद्र की एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह एक ड्रग अडिक्ट शख्स से प्यार करती थीं। उन्होंने सुशांत को लेकर अहम बयान दिया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Arrested: रिया के वकील बोले- Drug Addict से प्यार करने की मिली सजा | वनइंडिया हिंदी
    Rheas lawyer says agencies hounding a woman just because she was in love with a drug addict

    गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि कानून का मखौल हो रहा है। तीन जांच एजेंसियों ने एक अकेली महिला को परेशान किया वो इसलिए क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट और मानसिक रूप से बीमार शख्स से प्यार करती थीं। जिसका मुंबई के जाने माने पांच मनोचिकित्सिकों की देखरेख में कई वर्षों से इलाज चल रहा था और जिसने अवैध रूप से दी गई दवाओं का इस्तेमाल किया जिनके सेवन के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

    इस बीच रिया को मेडिकल के लिए सायन अस्‍पताल ले जाया गया है। यहां पर उनका कोरोना टेस्‍ट भी कराया जाएगा। बता दें, एनसीबी ने रिया को उनके कबूलनामे के बाद गिरफ्तार किया है जिसमें उन्‍होंने माना कि उन्‍होंने ड्रग्‍स मुहैया करवाने में मदद की। यही नहीं, रिया ने यह भी कबूला कि वह ड्रग पेडलर्स के साथ लगातार संपर्क में थीं। इस कबूलनामे के बाद रिया को 67, एनडीपीएस ऐक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, एनसीबी का कहना है कि रिया ने माना कि कुछ मौकों पर उसने भी ड्रग्स लिया। उन्होंने अपने भाई शौविक और सुशांत के साथ ड्रग्स लिया। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने गांजे की बड्स सिगरेट के साथ पी थी। वो किसी ड्रग पैडलर के सीधे टच में नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब ड्रग्स मिलना बंद हो गया था, तब रिया ने शौविक से कहकर ड्रग्स मंगाया था।

    पूछताछ में उन्‍होंने यह भी कबूल किया कि वह सुशांत की उन ड्रग्‍स पार्टियों का हिस्‍सा रहीं जहां सुशांत ने उन्‍हें ड्रग्‍स लेने को भी कहा था। रिया ने कहा कि वह श्‍योर नहीं हैं लेकिन संभव है कि उन्‍होंने गांजा का सेवन किया हो। रिया चक्रवर्ती को आज शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+