Bollywood: अमिताभ और इमरान हाशमी संग बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी रिया चक्रवर्ती, इस डायरेक्टर का है सपोर्ट

नई दिल्ली। Bollywood News: अपनी फिल्मों से अधिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों (ड्रग्स) से संबंधित आरोपों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने और जमानत पर रिहा होने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर रूमी जाफरी (Rumi Jaffery) के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' (Chehre) से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिया चक्रवर्ती करने वाली हैं बड़े पर्दे पर वापसी

रिया चक्रवर्ती करने वाली हैं बड़े पर्दे पर वापसी

बता दें कि फिल्म 'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। पिछले कुछ महीने मुश्किल भरे रहने के बाद अब रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। उनके संघर्ष में अब फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर रूमी जाफरी (Director Rumi Jaffery) ने कहा कि उनके अनुसार रिया एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वह धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

डायरेक्टर रूमी जाफरी ने किया रिया को सपोर्ट

डायरेक्टर रूमी जाफरी ने किया रिया को सपोर्ट

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रूमी जाफरी ने आगे कहा, 'मुझे भरोसा है कि वो इस दौर से निकल जाएंगी, आपके करीबी और आस-पास के लोग हमेशा बहादुर बनने की सलाह देते हैं, लेकिन जो शख्स उस परिस्थिति से गुजर रहा है, उसे ही पता होता है कि ये कितना मुश्किल है। समय सबसे बड़ा मलहम है, समय के साथ वो ठीक हो जाएगी।' रूमी जाफरी को उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती अपने अतीत की कड़वाहट को पीछे छोड़ जल्दी ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

रिया फेयर ट्रायल की हकदार

रिया फेयर ट्रायल की हकदार

रिया चक्रवर्ती के मामले में बॉलीवुड की अलग-अलग सोच के बारे में बात करते हुए रूमी ने कहा कि कथित तौर पर लोगों ने इस मामले पर अपने निष्कर्ष निकाले। रूमी ने कहा, हमें न्यायपालिका को अपना फैसला देने के लिए इंतजार करना चाहिए और रिया भी फेयर ट्रायल (निष्पक्ष सुनवाई) की हकदार हैं। मेरे मन में उन लोगों के लिए सबसे अधिक सम्मान है जिन्होंने मुश्किल समय में उनका (रिया) समर्थन किया था।

सुशांत और रिया के साथ बनाने वाले थे फिल्म

सुशांत और रिया के साथ बनाने वाले थे फिल्म

रूमी जाफरी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले वह दिवंगत एक्टर और रिया चक्रवर्ती को मुख्य किरदार में एक फिल्म पर काम कर रहे थे। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कथित तौर पर उन्होंने कहा कि वह 2020 के मध्य तक फिल्म शुरू करने वाले थे। हालांकि वह साल इतना भयानक था कि अब उस फिल्म के बारे में वह कभी नहीं सोचते। बता दें कि फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती भाई शोविक के साथ पहुंची NCB ऑफिस, जानिए आखिर जमानत के बाद भी क्यों गईं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+