रिया चक्रवर्ती भाई शोविक के साथ पहुंची NCB ऑफिस, जानिए आखिर जमानत के बाद भी क्यों गईं?

रिया चक्रवर्ती भाई शोविक के साथ पहुंची NCB ऑफिस, जानिए आखिर जमानत के बाद भी क्यों गईं?

Rhea Chakraborty and brother Showik arrive at NCB office: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को सोमवार (4 जनवरी) सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau (NCB) कार्यालय में देखा गया है। रिया और शोविक दोनों (NCB) ऑफिस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे। रिया और शोविक की जमानत शर्तों के अनुसार, अभिनेत्री को हर महीने के पहले सोमवार को छह महीने तक के लिए जांच एजेंसी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। यह उनकी 2021 की पहली विजिट थी। रिया और शोविक के साथ उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भी थे। सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले के बाद उसमें ड्रग्स एंगल सामने आया था, जिसमें रिया से लेकर दीपिका पादुकोण तक को NCB कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty महीनों बाद निकलीं घर से बाहर, भाई Showik संग कर रहीं घर की तलाश! | वनइंडिया हिंदी
    Rhea Chakraborty

    कुछ दिनों से घर तलाश रहे हैं रिया और शोविक

    जमानत पर रिहा होने के बाद, रिया और शोविक को इसी हफ्ते स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और शोविक दोनों को बांद्रा में एक बिल्ड‍िंग के बाहर इसी हफ्ते देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन बांद्रा में नए घर की तलाश कर रहे हैं। कैमरे के सामने आने से हालांकि दोनों भाई-बहन बचते नजए आए। जमानत पर रिहा होने के बाद ये शायद पहली बार था जह रिया और शोविक को एक साथ कैमरे में कैद किया गया है।

    रिया इस वक्त मुंबई के जुहू तारा रोड स्थ‍ित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती हैं। रिया यहां अपने माता-पिता और भाई शोविक के साथ रहती हैं।

    जानिए रिया और शोविक से कैसे जुड़े NCB के तार

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान सामने आई ड्रग्स जांच के सिलसिले में NCB ने रिया और शोविक को गिरफ्तार किया गया था। रिया को 7 अक्टूबर को जमानत पर छोड़ दिया गया था, जबकि शोविक को 2 दिसंबर 2020 को अदालत ने जमानत दे दी थी। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। फिलहाल सीबीआई ने इस केस की क्लोजर रिपोर्ट फाइल नहीं की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+