रिया चक्रवर्ती को CBI ने किया समन, DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को समन किया है। सीबीआई के समन के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची जहां पर सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। रिया को सीबीआई ने आज सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए समन किया था। इससे पहले सीबीआई ने रिया के भाई शौविक से गुरुवार को तकरीबन 14 घंटे तक पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि आज सीबीआई रिया से कई सवालों के जवाब पूछ सकती है।
Recommended Video

सीबीआई ने रिया के भाई शौविक से गुरुवार को तकरीबन 14 घंटे तक पूछताछ की थी। शौविक के साथ सीबीआई की पूछताछ 28 अगस्त रात 1 बजे खत्म हुई थी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थीं, लेकिन 8 जून को आपसी मतभेद की वजह से रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। जिसके कुछ दिन बाद ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है, जिसके बाद से सीबीआई लगातार इस मामले में अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को तमाम मीडिया संस्थान के सामने इस मामले पर अपना पक्ष रखा था और खुद पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि सुशांत और उनके बीच अच्छे संबंध थे, उन्होंने सुशांत के साथ रिश्ता उनके पैसों के लिए नहीं रखा था। मीडिया में रिया ने कहा कि मैं सुशांत के पैसे पर नहीं जी रही, हम दोनों कपल की तरह रह रहे थे। सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के आरोपों पर रिया ने कहा कि मेरे और सुशांत के बीच कभी भी पैसों का कोई लेन देन नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications