रिया चक्रवर्ती ने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखी बड़ी बात, किसे पता था मैं उड़ना सीख जाऊंगी

मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बीते एक साल से लगातार चर्चा में रही हैं। खासतौर से उनके ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह उनको निशाना बनाया गया, वो लगातार चर्चा में रहा। वहीं रिया ने भी इसका काफी मजबूती से सामना किया। हाल ही में रिया ने अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जिन्होंने उन पर कई तरह के आरोप लगाए।

रिया ने शेयर की बचपन की फोटो

रिया ने शेयर की बचपन की फोटो

रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम परअपनी बचपन की फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने दो नोट लिखे हैं। रिया ने लिखा- बस ऐसे ही उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता ही है। अपने बचपन की फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही हैं, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी।

फादर्स डे पर भी की थी पोस्ट

फादर्स डे पर भी की थी पोस्ट

रिया ने इससे पहले फादर्स डे पर अपने पिता इंद्रजीत के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, पापा आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मैं माफी चाहती हूं कि वक्त मुश्किल भरा रहा लेकिन मुझे आपकी छोटी बेटी होने पर गर्व है।

सुशांत के परिवार ने लगाए रिया पर कई आरोप

सुशांत के परिवार ने लगाए रिया पर कई आरोप

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। जिसके बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे। वहीं सुशांत के ड्रग्स लेने की बात सामने आने के बाद एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार भी कर लिया था। वो करीब एक महीने जेल में रही थीं। हालांकि अब वो सामान्य जिंदगी की और लौट रही हैं। जल्द ही वो फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर रूमी जाफरी ने हाल ही में रिया की तारीफ भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+