सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप के दौरान क्या हुआ था, अब खुद रिया चक्रवर्ती ने बताया

'मैं अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत काफी घबराए हुए थे...'

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अक्टूबर 2019 की उनकी यूरोप ट्रिप का जिक्र कई बार आ चुका है। सुशांत इस ट्रिप पर अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ गए थे। हाल ही में जब बिहार पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की तो उसने भी इस ट्रिप को लेकर कई अहम खुलासे किए। नीरज ने बताया कि सुशांत जब यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन जब वहां से वापस लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर लगातार खराब रहने लगी। अब इस ट्रिप को लेकर पहली बार सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने बयान दिया है। रिया ने बताया है कि उस ट्रिप के दौरान आखिर हुआ क्या था।

'होटल में बड़े-बड़े कमरे और कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं'

'होटल में बड़े-बड़े कमरे और कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं'

इंडिया टुडे की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में अधिकारियों को बताया, 'अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान हम दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। फ्लोरेंस में हम लोग एक ऐसे हेरिटेज होटल में ठहरे, जो करीब 600 साल पुराना है। उस होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे और कमरों की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं।'

'सुशांत हाथ में रुद्राक्ष लेकर कुछ मंत्र पढ़ रहे थे'

'सुशांत हाथ में रुद्राक्ष लेकर कुछ मंत्र पढ़ रहे थे'

रिया ने अपने बयान में बताया, 'मैं अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रूद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं। वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे। मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे कैरेक्टर को देख रहा है। हालांकि वो स्पष्ट तौर पर उस बारे में कुछ नहीं बता पाए।'

'उस रात हम सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए'

'उस रात हम सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए'

अधिकारियों को दिए अपने बयान में रिया ने आगे बताया, 'इसके बाद मैं और शौविक उस रात सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए। उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें संभाला और कहा कि ये महज उनका भ्रम है। इसके बाद अगले दिन मैं, सुशांत और शौविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए। लेकिन, वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हम लोग वहां से लौट आए।'

'लौटने के बाद कई दिनों तक चुप-चुप से रहे सुशांत'

'लौटने के बाद कई दिनों तक चुप-चुप से रहे सुशांत'

रिया ने बताया, 'हम लोगों का यूरोप ट्रिप से लौटने का प्लान 2 नवंबर को था, लेकिन हम उसी महीने अक्टूबर में ही वापस लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत खुद का बेजान सा महसूस कर रहे थे और कई दिनों तक चुप-चुप से रहे। इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी।' रिया ने बताया कि वो खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी और 8 जून को खुद सुशांत ने उससे कहा कि वो अपने घर चली जाए, ताकि वो (रिया) कुछ संभल पाए।

कुक नीरज ने भी किया था ट्रिप को लेकर बड़ा खुलासा

कुक नीरज ने भी किया था ट्रिप को लेकर बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि इससे पहले सुशांत के कुक नीरज ने भी उनकी यूरोप ट्रिप को लेकर कई अहम बातें बताईं थी। बिहार पुलिस को दिए बयान में सुशांत के कुक नीरज ने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप के टूर पर गए थे और वहां से दिवाली के आसपास वापस आए। सुशांत जब ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद लगातार उनकी तबीयत खराब रहने लगी।'

'14 जून को वो सुबह 7 बजे उठे थे सुशांत'

'14 जून को वो सुबह 7 बजे उठे थे सुशांत'

नीरज ने अपने बयान में बताया था, 'दिवाली के बाद सुशांत ने अपने पुराने घर को छोड़ दिया और रिया चक्रवर्ती के घर में उनके साथ ही रहने लगे। कुछ समय बाद सुशांत अपने बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए, जहां 14 जून को उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया गया। 14 जून को वो सुबह 7 बजे उठे थे और उन्होंने पीने के मुझसे ठंडा पानी मांगा, जबकि वो अपने तबीयत खराब के चलते ठंडा पानी नहीं पीते थे।'

'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था'

'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था'

पुलिस को दिए बयान में नीरज ने कहा, 'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था, फिर भी मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी दिया। पानी पीने के बाद वो मुस्कुराए और अपने रूम में चले गए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने जूस पिया। बाद में जब मैंने लंच मैन्यू के बारे में पूछने के लिए उनके बेडरूम का दरवाजा खटखटाया तो सुशांत सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो लॉक तोड़ा गया और सुशांत अंदर फंटे से लटके हुए मिले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+