सुशांत सुसाइड केस: FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई की होगी जीत

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को मामले में नया मोड़ तब आया, जब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इस एफआईआर में रिया पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब तीन दिन बाद एक्ट्रेस रिया ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सत्यमेव जयते | वनइंडिया हिंदी
    'भगवान और कोर्ट पर भरोसा'

    'भगवान और कोर्ट पर भरोसा'

    रिया ने अपने वकील सतीश मनेशिंदे के जरिए अपना बयान जारी करवाया है। रिया ने कहा कि 'मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। भले ही मीडिया में मेरे बारे में बहुत सी भयानक बातें कही जा रही हों, लेकिन वो अपने वकील की सलाह पर इस केस में टिप्पणी करने से बच रही हैं। रिया के मुताबिक सच्चाई की जीत होगी। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पहला मौका है जब रिया ने इस मामले में कुछ बोला है।

    क्या कहा सुप्रीम कोर्ट में?

    एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बचाव में बुधवार को जो याचिका दाखिल की है, उसमें उन्होंने स्‍वीकारा कि वो एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं। इसके साथ ही उन्‍होंने कोर्ट को बताया कि सुशांत डिप्रेशन में थे। रिया ने कोर्ट को बताया कि सुशांत सिंह की मौत के बाद उन्हें रेप और हत्‍या तक की धमकी मिल चुकी है। इस धमकी की शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस से भी की थी। उनका कहना है कि बिहार में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी, इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

    क्या है सुशांत के परिवार का आरोप?

    क्या है सुशांत के परिवार का आरोप?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस से रिया के संबंध में एक शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि सुशांत अच्छी संगत में नहीं है और उन्हें रिया से खतरा है। इस बात का खुलासा सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने किया। विकास ने बताया कि उस वक्त सुशांत पूरी तरह से रिया के कंट्रोल में थे। उनका परिवार चाहता था कि मामले में जल्द कार्रवाई हो, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया की नजर सुशांत के पैसों पर थी। इस दौरान 15 करोड़ का हेरफेर हुआ है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+