पटना में FIR दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, केस मुंबई ट्रांसफर करने की मांग
पटना में FIR दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती , केस मुंबई ट्रांसफर करने की मांग
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब डेढ़ महीना बीतने के बाद इस केस में नया मोड़ आया है। शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ बिहार के पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं बुधवार को केके सिंह की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिया ने देश की सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपील की है कि बिहार के पटना शहर में सुशांत के पिता द्वारा जो रिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए।
Recommended Video

मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती की ओर से ये केस देश के जाने माने वकील सतीश मानेशिंदे लड़ रहे हैं। रिया ने इस केस में अपने बचाव के लिए सतीश मानेशिंदे को हायर किया है। ये देश के सबसे मंहगे वकील हैं। शिंदे ने ही 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में एक्टर संजय दत्त का केस लड़ा था। शिंदे सलमान खान के भी वकील रहे चुके हैं। , रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। सतीश मनेशिंदे अब रिया चक्रवर्ती की ओर से केस लड़ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट में ये अपील शिंदे ने ही दाखिल की है।
बता दें रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ समय के लिए डेट किया और लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पटना में दायर एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर सुशांत के साथ विश्वासघात करने और उसे अपने परिवार से पूरी तरह से उसे दूर करने का आरोप लगाया। आईपीसी में आत्महत्या करने के लिए धारा 341 ( Wrongful Restraint), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 306 (आत्महत्या के लिए अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पटना पुलिस को इस मामले में जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को ही पटना से पुलिस टीम मुंबई पहुंच गई थी और कल बिहार पुलिस की एक टीम ने आज सुशांत की बहन सहित दो व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं।
-
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उठापटक जारी, क्या है मुंबई में रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?











Click it and Unblock the Notifications