सुशांत केस: AIIMS की मेडिकल टीम पर रिया के वकील ने उठाए सवाल, CBI से की ये मांग

नई दिल्ली: सुशांत केस की जांच जब से सीबीआई ने शुरू की है, तब से इसमें कई नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। हालांकि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस मामले में बुरी तरह फंस चुकी हैं, जिस वजह से वो कई दिनों से जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका भी बॉम्बे हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब रिया के वकील सतीश मानश‍िंदे ने इस मामले में नई मांग उठाई है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case में देरी से नाराज वकील Vikas Singh, AIIMS टीम पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी
    AIIMS की टीम पर सवाल

    AIIMS की टीम पर सवाल

    दरअसल सुशांत केस की शुरूआत में ही ये बात सामने आ गई थी कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिंक जांच में गड़बड़ी हुई है। जिसके बाद सीबीआई ने इसके लिए एम्स की टीम गठित की। अब सभी की निगाह इसी मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके आने में देरी हो रही है। अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिपोर्ट में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही सीबीआई से नए मेडिकल बोर्ड का गठन करने की मांग की है।

    'तस्वीरों के आधार पर खुलासा ठीक नहीं'

    'तस्वीरों के आधार पर खुलासा ठीक नहीं'

    मानशिंदे के मुताबिक एम्स की टीम तस्वीरों के आधार पर 200 प्रतिशत सही खुलासा करने की बात कहती है, जो एक खतरनाक ट्रेंड है। ऐसे में निष्पक्ष और सटीक जांच के लिए सीबीआई को नया मेडिकल बोर्ड बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर पूर्व निर्धारित परिणाम तक पहुंचने के लिए एजेंसियों पर दबाव डाला जा रहा है। उनके मुताबिक सुशांत केस का मुद्दा जोरशोर से उठाने वाले बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस का मामला सभी ने देखा है। ऐसी चीजों को दोहराना नहीं चाहिए।

    सुशांत फैमिली के वकील ने कही थी ये बात

    सुशांत फैमिली के वकील ने कही थी ये बात

    विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार को लगता है कि यह पूरी जांच अलग ही दिशा में जा रही है। इस मामले में पूरा ध्यान ड्रग एंगल की ओर मुड़ गया है। एम्स के डॉक्टर ने मुझे बताया है कि सुशांत की मौत गला घोंटने से हुई है। आज हम बिल्कुल निरीह हैं क्योंकि हमें यह नहीं पता है कि इस मामले की जांच किस दिशा में जा रही है। आज तक सीबीआई की ओर से एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई है कि आखिर इस मामले में उन्हें अभी तक की जांच में क्या मिला। जिस रफ्तार में इस मामले की जांच हो रही है, उससे मैं खुश नहीं हूं। हालांकि बाद में एम्‍स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने मामले में सफाई दी थी। उनके मुताबिक विकास सिंह का बयान सही नहीं है, फिलहाल हम फाइनल रिपोर्ट तक नहीं पहुंचे हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+