'रिया चक्रवर्ती दुखी होने का नाटक कर रही है': फिल्म जलेबी की को-एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद से उनको लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने वाली उनकी को-स्टार ने कई बड़े खुलासे किए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, केके सिंह के एफआईआर और गंभीर आरोंपो के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच मीडिया में ऐसी भी रिपोर्ट है कि रिया अपने घर से आधी रात को परिवार समेत कहीं चली गई हैं।

सुर्खियों में छाईं रिया चक्रवर्ती

सुर्खियों में छाईं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती जितना अपनी फिल्मों को लेकर कभी सुर्खियों में नहीं रहीं उससे ज्यादा वह सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद चर्चा में हैं। कोरोना काल में सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं जिसको लेकर कई राजनेता और फिल्ली हस्तियों ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच रिया चर्क्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत के पिता केके सिंह के गंभीर आरोपों के बाद केस में नया मोड़ आ गया है।

रिया चक्रवर्ती के साथ काम कर चुकी हैं काजोल त्यागी

रिया चक्रवर्ती के साथ काम कर चुकी हैं काजोल त्यागी

रिया चक्रवर्ती को लेकर अब जलेबी फिल्म में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजोल त्यागी ने सोशल मीडिया पर बड़ी बात कही है। काजोल त्यागी ने तो रिया के वायरल वीडियो पर निशाना साधते हुए उसे फेक बता दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जलेबी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उनका बर्ताव अच्छा नहीं रहता था, वह हमेंशा निगेटिव ही नजर आती थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए काजोल त्यागी ने रिया को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं।

दुखी होने का नाटक कर रही हैं रिया: काजोल

दुखी होने का नाटक कर रही हैं रिया: काजोल

काजोल त्यागी ने लिखा, जलेबी फिल्म का हिस्सा होते हुए मैंने कुछ सप्ताह तक रिया चक्रवर्ती के साथ काम किया था। सेट पर वह काफी निगेटिव नजर आती थीं, अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ बोलते हुए रिया का जो वीडियो सामने आया है वह भी फेक है। वीडियो में रिया चक्रवर्ती सिर्फ इसलिए हाथ जोड़ रही हैं ताकि बॉड एक्सपर्ट के लोगों को दिक्कत हो। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि रिया दुखी होने का नाटक कर रही हैं।

रिया ने वीडियो में कही थी ये बात

रिया ने वीडियो में कही थी ये बात

बता दें कि जिस वीडियो की बात काजोल त्यागी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है उसे रिया चक्रवर्ती ने केके सिंह के एफआईआर के बाद जारी किया था। इस वीडियो में रिया ने खुद को बेगुनाह बताते हुए सत्यमेव जयते कहा था और विश्वास जताया था कि सच की जीत होगी। रिया के इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई थी जिसमें से कई लोगों ने रिया के बयान को लेकर सवाल खड़ा किया था।

रिया चक्रवर्ती पर क्रिसन्न बर्रेत्तो ने भी साधा निशाना

रिया चक्रवर्ती पर क्रिसन्न बर्रेत्तो ने भी साधा निशाना

रिया चक्रवर्ती का वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन्न बर्रेत्तो ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। क्रिसन्न ने रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत को सबसे दूर कर दिया जिससे वह अकेले पड़ गए। उनके मुताबिक रिया, सुशांत को उनके दोस्तों से दूर रख रही थीं। सुशांत का नंबर भी चेंज कर दिया गया था। क्रिसन्न बर्रेत्तो ने दावा किया है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी।

रिया चक्रवर्ती, परिवार और सामान भी गायब

रिया चक्रवर्ती, परिवार और सामान भी गायब

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पटना में एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही रिया ने परिवार समेत आधी रात को अपना घर छोड़ दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिया जिस इमारत में रहती थीं वहां अब ताला लगा है। बिल्डिंग के प्रबंधक का कहना है कि रिया अपने परिवार के साथ लगभग तीन दिन पहले बड़े, पैक सूटकेस के साथ घर छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस और उनका परिवार एक नीले रंग की कार में बड़े-बड़े सूटकेस और सामान रखकर बिना किसी को बताए वहां से चला गया।

केंद्रीय मंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह सुसाइड केस में अब सीबीआई जांच की मांग ने जोर पड़ लिया है। सुशांत के फैंस के अलावा कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का भी नाम जुड़ गया है। रविवार को उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को CBI को दे देना चाहिए, इससे 2 राज्यों के बीच विवाद से जांच पर जो असर पड़ता है वो नहीं होगा। अब लगता है कि परिवार का यकीन मुंबई पुलिस से हट गया है,ये स्वाभाविक है 40-45 दिन में उन्होंने कुछ नहीं किया।

सुशांत ने इस दोस्त की आईडी पर लिए थे सिमकार्ड

सुशांत ने इस दोस्त की आईडी पर लिए थे सिमकार्ड

बिहार पुलिस ने रविवार को कहा, सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनमें से एक सिम कार्ड उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब हम कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, हम सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन (जिनकी मौत सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी) के परिवार से भी पूछताछ करेंगे। फोन पर उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी हम उनसे संपर्क नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस की CBI जांच से फिर महाराष्ट्र सरकार का इनकार, गृहमंत्री बोले- मामले में हो रही राजनीति

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+