सुशांत सुसाइड केस की CBI जांच से फिर महाराष्ट्र सरकार का इनकार, गृहमंत्री बोले- मामले में हो रही राजनीति

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इसके बावजूद मुंबई पुलिस की जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मुंबई पुलिस कई बार कह चुकी है कि सुशांत ने सुसाइड किया था, लेकिन उनके करीबी और फैन्स ये बात मानने को तैयार नहीं हैं। जिस वजह से इस केस की सीबीआई जांच की मांग हो रही है। जिससे एक बार फिर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने इनकार किया है। उनके मुताबिक मुंबई पुलिस जांच में सक्षम है।

'हर सच्चाई लाई जाएगी सामने'

'हर सच्चाई लाई जाएगी सामने'

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देखमुख ने कहा कि इस मामले में राजनीति की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस प्रोफेसनली इस केस की जांच कर रही है। मामले में किसी तथ्य को नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने भी पटना में सीआरपीसी की धारा 12, 13 के तहत केस दर्ज किया है और जांच कर रही है। ऐसे में वो सीबीआई जांच की मांग की निंदा करते हैं।

महाराष्ट्र में एक अहम बैठक

महाराष्ट्र में एक अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वैसे तो ये बैठक कानून व्यवस्था को लेकर बुलाई गई है, लेकिन इस दौरान सुशांत सुसाइड केस पर भी चर्चा हो सकती है। इस केस को लेकर मुंबई पुलिस की जांच लंबे वक्त से सवालों के घेरे में है।

पटना एसपी ने संभाला मोर्चा

पटना एसपी ने संभाला मोर्चा

पटना एसपी विनय तिवारी रविवार दोपहर मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पटना पुलिस की एक टीम हफ्ते भर से मुंबई में जांच कर रही थी। अब दूसरा चरण सुपरविजन का है, जिस वजह से एक सीनियर अधिकारी की जरूरत थी। ऐसे में बिहार पुलिस ने उन्हें भेजा है। बिहार की टीम यहां पर जरूरी सबूतों को इकट्ठा कर रही है। साथ ही अन्य तत्थों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी कई दस्तावेज उन्हें नहीं मिले हैं, वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+