सुशांत के घर 8 हार्ड ड्राइव नष्ट करने पर रिया ने दिया जवाब, संदीप सिंह पर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती उनसे अलग हो गई थीं और सुशांत का फ्लैट छोड़कर चली गई थीं। लेकिन इस बीच रिया पर आरोप लगा है कि उन्होंने फ्लैट छोड़ने से पहले 8 हार्ड ड्राइव को नष्ट किया था, इसके लिए उन्होंने बकायदा आईटी एक्सपर्ट का सहारा लिया था। लेकिन अपने उपर लगे इस आरोप पर रिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है, ऐसी कोई हार्ड ड्राइव नहीं है जिसकी मुझे जानकारी हो, जब मैं सुशांत के फ्लैट पर थीतो वहां कोई नहीं आया था, शायद जब मैं वहां से गई, सुशांत की बहन वहां 8 जून से 13 जून तक थीं, उन्होंने किसी को बुलाया होगा, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जबतक मैं वहां थी, इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ था।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Drugs Chat: क्या है ड्रग MDMA, जिसे सुशांत सिंह को देने का है आरोप? |वनइंडिया हिंदी
    हार्ड ड्राइव नष्ट करने के आरोप पर जवाब

    हार्ड ड्राइव नष्ट करने के आरोप पर जवाब

    दरअसल सीबीआई से पूछताछ के दौरान सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का फ्लैट छोड़ा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी और उनके बीच झगड़ा हुआ था। यही नहीं सिद्धार्थ ने आरोप लगाया कि रिया ने 8 हार्ड ड्राइव को नष्ट किया था। लेकिन रिया का कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि सिद्धार्थ ने ऐसा कुछ कहा है, मुझे लगता है कि यह फर्जी खबर है, जैसे की कई और फर्जी खबर पहले से ही चल रही है।

    सुशांत के स्टाफ को बदलने क्या कहा

    सुशांत के स्टाफ को बदलने क्या कहा

    सुशांत का घर छोड़ने के ही दिन महेश भट्ट से बातचीत पर रिया ने कहा कि मैं काफी दुखी थी क्योंकि सुशांत ने मुझे वापस फोन नहीं किया और वह नहीं जाता था कि मैं वापस आऊं, उसके लिए सबकुछ खत्म था, मुझे लगा कि अब मैं बीमार हूं तो आप नहीं चाहते हैं मुझे, ऐसे में बुरा फील होता है। लेकिन महेश भट्ट साहब से मेरी बातचीत का इससे कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ को बदलने के आरोपों पर रिया ने कहा कि ये भी आरोप निराधार हैं। मैंने सुशांत की जिंदगी पर नियंत्रण हासिल करने के लिए यह सब नहीं किया था। मुझे जानने से पहले सुशांत सिद्धार्थ को जानते थे, मेरे आने से पहले वह उनके साथ रहते थे। सैमुअल मिरांडा को सुशांत की बहन प्रियंका ने काम पर रखा था। यही नहीं केशव, नीरज, दीपेश भी मेरे आने से पहले सुशात के साथ थे। सुशांत ने ही मुझे इन लोगों से मिलाया था।

    संदीप सिंह पर दिया ये जवाब

    संदीप सिंह पर दिया ये जवाब

    रिया चक्रवर्ती से जब सुशांत के दोस्त संदीप सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं संदीप सिंह को नहीं जानती, वह कभी भी घर नहीं आया और ना ही कभी फोन किया। अगर वह इतना ही अच्छा दोस्त था, तो वह पिछले डेढ़ साल से कहां था। बता दें कि संदीप सिंह ने खुद को सुशांत का करीबी दोस्त बताते हुए दावा किया था कि सुशांत की मौत के बाद सबसे पहले वो सुशांत के फ्लैट पर पहुंचा था। हालांकि सुशांत के परिवार ने भी इस बात से इनकार किया है कि वह संदीप सिंह नाम के किसी व्यक्ति को जानते हैं, इसके बाद से ही संदीप सिंह मिस्ट्री मैन बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+