मुंबईः सुशांत केस में सीबीआई पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज एक बार फिर से सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ करेगी। मुंबई स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में जहां सीबीआई की टीम ठहरी है, वहां रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती पूछताछ के लिए पहुंची है। इससे पहले भी सीबीआई की टीम ने दोनों से कई घंटों तक पूछताछ की थी। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की हत्या का आरोप लगाया था, उन्होंने रिया सहित कई लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

इस मामले में सीबीआई सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, मीतू और प्रियंका के पति सिद्धार्ध से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा सीबीआई ने इससे पहले रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, दीपेश के साथ पूछताछ कर चुकी है। गौरतलब है है कि सुशांत की बहन मीतू 8 से 12 जून तक सुशांत के साथ ही उनके फ्लैट पर थीं, ऐसे में सीबीआई उनसे इस मामले में सिलसिलेवार पूछताछ कर सकती है।
Recommended Video
बता दें कि इससे पहले रिया से सीबीआई ने शनिवार को तकरीबन 7 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं शुक्रवार को रिया से सीबीआई ने तकरीबन 8 घंटे तक पूछताछ की थी, यानि सीबीआई अभी तक रिया से 17 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है, आज लगातार तीसरे दिन रिया को सीबीआई ने तलब किया है। पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती पुलिस स्टेशन पहुंचीं थी। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को अपनी सुरक्षा की चिंता है इसलिए वह घर जाने से पहले सांताक्रूज पुलिस स्टेशन गईं। जानकारों का कहना है कि मीडिया से बचने के लिए ही बॉलीवुड अभिनेत्री पुलिस स्टेशन पहुंची । मीडिया से बचने के लिए उन्होने पुलिस संरक्षण मांग की मांग की। हालांकि रिया ज्यादा देर तक थाने में नहीं रहीं और कुछ देर बाद ही अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से घर के लिए निकल गईं। इस दौरान उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि सुशांत केस में सीबीआई जांच के 8वें दिन यानी शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications