टिलरसन ने की सुषमा स्वराज से मुलाकात, आतंकवाद पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात की। दक्षिण एशियाई देशों के दौरे पर आए टिलरसन काबुल और इस्लामाबाद के बाद भारत पहुंचे हैं। बतौर विदेश मंत्री पहली बार भारत आए रेक्स टिलरसन और सुषमा स्वराज के बीच आतंकवाद को लेकर मुद्दा उठा है। सुषमा स्वराज से मुलाकात करने के बाद टिलरसन पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

टिलरसन अफगानिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान पहुंचे थे और फिर मंगलवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले इस्लामाबाद ने टिलरसन ने पाक पीएम शाहिद खकान अब्बासी से मिलकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर दिया। दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा करने से पहले टिलरसन ने आतंकवादी गतिविधियों को रोक पाने में नाकाम रहे पाकिस्तान को भी लताड़ लगाई थी। वहीं चीन को आक्रमक नीतियों की भी आलोचना की थी।
टिलरसन भारत दौरे पर आतंकवाद के अलावा अफगानिस्तान और चीन मुद्दें पर चर्चा करेंगे। टिलरसन ने वॉशिंगटन से रवाना होने से पहले कहा था कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए भारत अहम योगदान दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications