नजीब अहमद अभी भी लापता, दिल्ली पुलिस ने ईनाम की राशि 10 लाख की

अभी तक नजीब अहमद का पता बताने वाले को 5 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है।

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए छात्र नजीब अहमद को ढूंढ़ निकालने के लिए दिल्ली पुलिस ने ईनाम की रकम को बढ़ा दिया है।

najeeb ahmed

अभी तक नजीब अहमद का पता बताने वाले को 5 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है। इनाम की राशि पुलिस लगातार बढ़ा रही है, ये 50 हजार से 10 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।

15 अक्टूबर से लापता है नजीब अहमद

बीते महीने 14-15 अक्टूबर को हॉस्टल प्रतिनिधि के लिए चुनाव की कैंपेनिंग के दौरान नजीब की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट हो गई थी।

जिसके बाद से ही वो गायब हो गया। नजीब की मां, बहन और भाई का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन लोगों को बचाने में जुटा हुआ है जिन्होंने नजीब पर हमला किया था। हालां​कि, इस पूरे मामले में एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि उसका इससे कोई भी संबंध नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने इन जिलों में की खोजबीन

इस मामले में पुलिस टीमों ने अजमेर, कोटा, रायबरेली, रुड़की, फैजाबाद, आजमगढ़ और बदांयू में खोजबीन की है। नजीब अहमद जेएनयू से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र है और वह बदांयू का रहने वाला है।

मामले पर ज्वाइंट सीपी दक्षिण पश्चिम दिल्ली दीपेंद्र पाठक ने कहा कि नजीब की तलाश के लिए 8 टीमें लगाई गई हैं और उसे ढूंढ़ निकालने के लिए सारे रास्तों पर काम किया जा रहा है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीाब अहमद के कैंपस से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो जाने के एक महीने बाद पुलिस का कहना है कि छात्र ऑटो लेकर जेएनयू से जामिया मिलिया इस्लामिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+