'हुंकार रैली' रद्द करते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती: मोदी

रैली रद्द न करने के निर्णय की भाजपा के राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने भी सराहना की और कहा कि यही सही निर्णय था। उन्होने कहा कि हमने बम धमाकों की जानकारी के बाद भी अपने नेताओं के भाषण में इसका जिक्र न करने का निर्णय लिया। रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कोशिश की कि भाषण के दौरान जनता में दहशत न फैले।
बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भाजपा नेताओं को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया था। पटना की हुंकार रैली को नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ऐतिहासिक बताया था और कहा था कि यह रैली इतिहास में एक आहुति है। इस रैली में जनता ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
हाल फिलहाल बम धमाकों के कारणों की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications