पीएम मोदी का खुलासा- विपक्ष के नेता बोले थे दो बार प्रधानमंत्री बन गए पर्याप्‍त है,लेकिन उन्‍हें नहीं पता....

भरूच, 13 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार कहा कि फिलहाल मेरा स्‍लो होने का कोई इरादा नहीं है। ये बात पीएम मोदी ने एक विपक्षी नेता की बात का जिक्र करते हुए कही जिसमें कहा गया था दो बार पीएम बनना पर्याप्त उपलब्धि है। ये बात पीएम मोदी ने शरद पवार का नाम लिए बिना बोली।

pmmodi

पीएम मोदी विधवाओं, बुजुर्गों और बेसहारा नागरिकों के लिए गुजरात सरकार की वित्तीय सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया। हालांकि पीएम का ये बयान एनसीपी प्रमुख शरद पवार से दिल्ली में पीएम से मुलाकात के एक महीने बाद आया है। जिसके पहले शिवसेना सांसद संजय राउत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत के परिवार के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। अपने करीबी नेताओं के यहां प्रवर्तन निदेशालय(ED) की रेड के बाद शरद पवार पीएम मोदी से 20 मिनट की मीटिंग की थी हालांकि पीएम से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कोई थी खुलासा नहीं किया था वहीं अब इस मीटिंग के महीने भर बाद पीएम मोदी ने ये खुलासा किया है।

वह कुछ मुद्दों पर खुश नहीं थे

पीएम मोदी ने कहा एक दिन एक बहुत बड़े नेता मुझसे मिले। वह नियमित रूप से राजनीतिक रूप से हमारा विरोध करते हैं, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं। वह कुछ मुद्दों पर खुश नहीं थे, इसलिए वह मुझसे मिलने आए थे। पीएम ने बताया उन्होंने मुझसे कहा, मोदी जी, देश ने आपको दो बार प्रधानमंत्री बनाया है, तो अब आप और क्या चाहते हैं। इससे ज्यादा और क्या चाहिए? उनका विचार था कि अगर कोई दो बार प्रधानमंत्री बना तो उसने सब कुछ हासिल कर लिया।

पीएम ने कहा मैं अगल मिट्टी का बना हुआ हूं

वह नहीं जानते कि मोदी एक अलग मिट्टी के बना हुआ हैं। गुजरात की भूमि ने उन्‍हें बनाया है। इसलिए मैं इसे आसान बनाने में विश्वास नहीं करता, जैसे जो हुआ वह हो गया और अब मुझे आराम करना चाहिए। इसलिए किसी भी चीज को आसानी से नहीं लेता। जैसे अब तक होता आया है, आगे भी वैसा ही चलेगा, मैं इस सोच में विश्वास नहीं करता। मेरा सपना संतुष्टि वाला है, मैं कल्याणकारी योजनाओं के कवरेज में 100 प्रतिशत यकीन रखता हूं। चलो अब आराम करो नहीं, मेरा सपना है सैचुरेशन, यानि शत-प्रतिशत लक्ष्य की तरफ हम आगे बढ़ना ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+