Telangana Government: रेवंत सरकार, बेमिसाल रहे 1 साल! जानें बड़े काम और कमालों से कितना बदला राज्य
Telengana Government One Year: तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । इस मौके पर सरकार राज्यभर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अधिकारियों को 1 से 9 दिसंबर तक कांग्रेस सरकार की पहली सालगिरह के जश्न के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा शासन के पहले साल में स्थापित किए गए रिकॉर्डों को सूचीबद्ध किया।
आजाद भारत में सबसे ज्यादा कृषि कर्जमाफी
तेलंगाना सरकार के अनुसार, आजाद भारत में सबसे अधिक किसान कर्जमाफी सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में किया गया, जबकि एक साल की अवधि के दौरान आज तक के इतिहास में तेलंगाना ने सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं। 1947 के बाद से किसी भी राज्य ने किसानों को इतनी राहत नहीं दी। अच्छे चावल उत्पादन पर किसानों को बोनस मिला। वहीं, 50 साल से झीलों के जर्णोद्धार की उपेक्षित परियोजना को फिर से प्राथमिकता दी गई।

बता दें कि जलवायु संकट से निपटने के लिए हैदराबाद में संपूर्ण संरचनात्मक बदलाव किया गया, जिससे अगले 50 वर्षों के लिए सतत विकास (Sustainable Development) सुनिश्चित किया गया और इस पहल में तेलंगाना सबसे अग्रणी राज्य बना। सरकार ने डीजल और पेट्रोल से संचालित कुल तीन हजार बसों को रिप्लेस करके ई-बसों को बढ़ावा दिया।
उद्योग को व्यापक स्तर पर मिला बढ़ावा
तेलंगाना में भारत का पहला व्यापक उद्योग-आधारित कौशल विश्वविद्यालय और दक्षिण भारत का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय तेलंगाना में स्थापित करने के लिए रेवंत सरकार ने पहल की। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुनिश्चित करने के अलावा 500 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर और 200 यूनिट से कम खपत वाले घरों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही, राजधानी हैदराबाद में सभी पेट्रोल, डीजल से संचालित कुल 3 हजार बसों रिप्लेस करके ई-बसों का बढ़ावा दिया गया, ताकि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचे। अन्नदाता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति भी प्रदान की गई। हैदराबाद में 200 एकड़ में निर्मित बापू घाट को गांधीवादी तीर्थस्थल के रूप में स्थापित की जा रही है।
हैदराबाद के निवासियों के लिए गोदावरी नदी के पानी की सप्लाई
राजधानी हैदराबाद में गोदावरी से पेयजल सुनिश्चित किया गया। शहर के मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है और हैदराबाद, सिकंदराबाद, और साइबराबाद दुनिया का सबसे अत्याधुनिक महानगरों में एक होगा। 10 साल की उपेक्षा के बाद आवासीय विद्यालय के बच्चों के लिए खाद्य और सौंदर्य और कल्याणकारी बजट में वृद्धि की गई और एक करोड़ महिला कोटिस्वरुलु बनाने के लिए स्वयं सहायता महिला समूहों और उद्यमियों को ऋण और वित्तीय सहायता की भी घोषणा की गई।
आवासीय विद्यालयों का एकीकरण
राज्य सरकार ने आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए राज्य भर में आवासीय विद्यालयों और नए परिसरों के एकीकरण के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के अलावा नीतियों और आवंटन की व्यापक समीक्षा के लिए एक जाति सर्वेक्षण करवाया। कृषि भूमि लेनदेन के लिए वन-स्टॉप गंतव्य, धरणी पोर्टल का रखरखाव में पूर्ण बदलाव के लिए एनआईसी को सौंप दिया गया और मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों से मिलने के लिए सभी सामंती प्रतिबंध हटा दिए गए। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और भवनों में जनता अपने काम के लिए जा सकेंगे।
साथ ही, प्रेस की स्वतंत्रता फिर से बहाल की गई। अब मीडिया वाले खुलकर सरकार की आलोचना कर सकते हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए नशीली दवाओं के खिलाफ़ एक युद्ध भी चलाया गया और एक साल में सभी श्रेणियों - एफआईआई, घरेलू और सार्वजनिक उद्योग में सबसे ज़्यादा निवेश भी तेलंगाना में दर्ज किया गया।
जानें अन्य कार्यों की सूची:
1)बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय रिंग रोड और रिंग रेल परियोजनाएं शुरू हुईं
2)मेट्रो रेल विस्तार के अगले चरण का काम शुरू
3)औद्योगिक पार्क और विनिर्माण ने टियर 2 शहरों में विकास पर ध्यान केंद्रित किया
4)वारंगल दूसरी राजधानी -बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाएं शुरू
5)इंदिराम्मा इलू - आवास बजट - पहले वर्ष में 400,000 मकान स्वीकृत
6) यूनिवर्सल हेल्थकेयर के लिए तेलंगाना में प्रति व्यक्ति 10,000 रुपये -राजीव आरोग्यश्री
7)प्रजा वाणी में पांच लाख से अधिक सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हुईं, सुनी गईं और संबोधित की गईं
8) दशक में पहली बार सभी सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन का भुगतान किया गया
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बिना छुट्टी के दिन में 18 घंटे काम कर रहे हैं। वे लगातार समस्याएं सुन रहे हैं और निदान भी कर रहे हैं। वह शासन की गुणवत्ता में सुधार, कल्याण और विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए फीडबैक भी ले रहे हैं, 7,00,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के साथ बीआरएस शासन में बर्बाद हुए राज्य की अर्थव्यवस्था का कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर रहे हैं, यही कारण है कि लोगों को पता है कि तेलंगाना अब वास्तव में भविष्य का राज्य है।












Click it and Unblock the Notifications