एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी से उत्साहित हुए रेवंत, कांग्रेसियों से का जश्न मनाना शुरू करें
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए उसके अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस की जीत होगी। एग्जिट पोल की भविष्यवाणी कांग्रेस के जीतने की भविष्वाणी पर टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी का प्राथमिक ध्यान अब शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था करने, अपनी छह गारंटियों को लागू करने और 'सुनिश्चित करने' पर होगा।

चुनाव परिणाम आने से पहले ही तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा तेलंगाना के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। रेवंत रेड्डी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया।
रेवंत रेड्डी ने कहा
एग्जिट पोल आयोजित करने वाली सभी एजेंसियां तेलंगाना के मूड को समझती हैं। एक भी एग्जिट पोल कांग्रेस के खिलाफ नहीं गया. इन एग्ज़िट पोल में एकमात्र अंतर उन सीटों की संख्या का था, जिनके साथ हम चुनाव जीतेंगे।
इसके साथ ही तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि केसीआर की बीआरएस महज 25 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। इसके साथ ही रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि उनकी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं हुई।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो अपनी राजनीतिक भाषा का लहजा और भाव बदल देंगे क्योंकि लोगों ने पार्टी को एक नई जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा मैं राजनीतिक चर्चा में अब आक्रामक नहीं होऊंगा। अब हम विपक्षी में नहीं हैं हमारी कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ पार्टी है और यह दर्जा एक जिम्मेदारी के साथ आता है। उन्होंने कहा मैं सभी कांग्रेस नेताओं से अपील करता हूं कि वे कोई भी बयान देते समय बहुत जिम्मेदार रहें।












Click it and Unblock the Notifications