श्रीनगर-बारामुला हाईवे के बीच सिविल ट्रैफिक पर लगाई पाबंदियां सरकरा ने हटाईं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को कहा कि श्रीनगर और बारामूला के बीच एनएच -44 पर सिविल ट्रैफिक पर लगाई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया है। अब रविवार या बुधवार को इस मार्ग पर नागरिक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह आदेश वीरवार से प्रभावी होगा। हालाँकि, प्रतिबंध श्रीनगर - उधमपुर राजमार्ग पर हमेशा की तरह लागू रहेगा। इनकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और प्रतिबंध को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार छूट दी जाएगी।

Restrictions on civilian movement between Srinagar and Baramulla lifted

सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, श्रीनगर और बारामूला के बीच एनएच -44 पर सिविल ट्रैफिक पर लगाई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया है। है। अब रविवार या बुधवार को इस मार्ग पर नागरिक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राज्य प्रशासन ने सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले NH-44 पर नागरिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाईवे पर पाबंदियों को कश्मीर केंद्रित विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया था।

सरकार ने कहा कि प्रतिबंध लोगों की जरूरतों और उनके सामने आने वाली असुविधा और सशस्त्र बलों की सुरक्षा चिंताओं के बीच एक संतुलन बनाते हैं। राज्य सरकार ने कहा कि प्रतिबंधों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और प्रतिबंध को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार छूट दी जाएगी।

14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के दौरान किसी भी नागरिक यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद-रोधी अभियानों और शांतिपूर्वक आम चुनाव कराने के लिए सुरक्षाबलों की कॉनवॉय को सुरक्षित बनाया गया था। सरकार ने सप्ताह में रविवार और बुधवार को सुबह चार से शाम पांच बजे तक बारामुला से उधमपुर तक एनएच -44 पर नागरिक यातायात पर प्रतिबंध लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+