31 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकती है UK की उड़ानों पर पाबंदी-हरदीप पुरी

नई दिल्ली- new strain of coronavirus:कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए भारत ब्रिटेन (Britain) से आने वाली उड़ानों पर जारी पाबंदी को आगे भी बढ़ा सकता है। मंगलवार को यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (civil aviation minister Hardeep Singh Puri ) ने दी है। गौरतलब है कि नए स्ट्रेन (covid new strain) के संक्रमण की भयानकता को देखते हुए भारत ने फिलहाल ये पाबंदी पिछले 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक के लिए लगा रखी है, जिसमें ब्रिटेन (UK) से भारत आने वाली सभी उड़ानों को फिलहाल के लिए रोका गया है।

Recommended Video

    Hardeep Singh Puri बोले- Britain से आने वाली Flight पर लगी रोक बढ़ सकती है आगे | वनइंडिया हिंदी
    Restrictions from UK flights may continue even after 31 December-Hardeep Singh Puri

    नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (civil aviation minister Hardeep Singh Puri )ने कहा है कि, 'मैं अस्थायी निलंबन में थोड़े विस्तार की संभावना देख रहा हूं। मुझे उम्मीद नहीं है कि यह विस्तार लंबा होगा या अनिश्चितकाल के लिए होगा। अगले एक या दो दिनों में हम देख लेंगे कि क्या कोई अतिरिक्त कदम भी उठाए जाने की जरूरत है या फिर हम कब इस अस्थाई निलंबन को धीरे-धीरे कम करना शुरू कर सकते हैं।'

    बता दें कि पिछले हफ्ते यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (new variant) के सामने आने के बाद से दुनिया भर में खलबली मची हुई है और कई देशों ने वहां से यात्राओं पर पाबंदी लगा रखी है। भारत ने भी इस महीने के अंत तक के लिए यह अस्थाई यात्रा पाबंदी लगाई है। सरकार ने ऐलान किया था कि 'यूके के मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने फैसला किया है कि यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए अस्थाई तौर पर निलंबित रहेंगी। यह निलंबन 22 दिसंबर, 2020 को रात 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। '

    बताया जा रहा है कि कोविड-19 का नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसकी वजह से बीमारी के ज्यादा गंभीर होने या मौत की संख्या बढ़ने की आशंका नहीं है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन से भारत आए 6 लोग नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस में लोगों को कोरोना के इस नए स्ट्रेन से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+