केरल विधानसभा में कृषि कानूनों का विरोध करने वाले भाजपा विधायक के बदले सुर, बोले- मुझसे गलती हो गई

केरल के इकलौते भाजपा विधायक बोले- कृषि कानूनों बहुत बड़ी गलती हो गई

Farmers News: केरल विधानसभा में गुरुवार को केंद्र की ओर से लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। खास बात ये रही कि विधानसभा में राज्य के इकलौते भाजपा विधायक ओ. राजगोपाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से ये पास हुआ। हालांकि प्रस्ताव पास होने के बाद अब रोजगोपाल ने अपना रुख बदल दिया है। भाजपा विधायक ने कहा है कि वो केंद्र के कृषि कानूनों का समर्थन करते हैं और विधानसभा में प्रस्ताव का विरोध ना कर उन्होंने बड़ी गलती की है।

Resolution against farm laws, kerala assembly, bjp mla in kerala, farm laws in kerala assembly, O Rajagopal, केरल के बीजेपी विधायक, kerala news, farmers protest news, farmers protest, farmers strike, किसान आंदोलन, सिंघु बॉर्डर , singhu border news, singhu border khan hai, farmer, farm laws, punjab, किसान, delhi, 3 Farm laws, punjab, kerala, केरल, bjp

बीजेपी विधायक राजगोपाल ने कहा है कि वो केरल विधानसभा में जो प्रस्ताव पास किया गया है, उसका सख्त विरोध करते हैं। मैं केंद्र सरकार विरोध नहीं कर रहा हूं। मैं लगातार कह रहा हूं कि ये बिल किसानों के भले के लिए लाए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा में भी मैंने अपने भाषण में कहा है कि प्रधानमंत्री आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनने को राजी हैं और लगातार बातचीत की दावत वो दे रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने गुरुवार को कुछ घंटे के भीतर ही अपना रुख बदला है। इससे पहले केरल विधानसभा में ओ राजगोपाल ने केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया। सत्र के बाद राजगोपाल ने कहा कि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. मैंने कुछ बिंदुओं (प्रस्ताव में) के संबंध में अपनी राय रखी, इसको लेकर विचारों में अंतर था जिसे मैंने सदन में रेखांकित किया। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। यह लोकतांत्रिक भावना है। हालांकि अब उन्होंने केंद्र के कानूनों का समर्थन और केरल सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है।

बता दें कि केरल विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्ताव रखा। इसको सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ), विपक्षी कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और भाजपा के इकलौते विधायक के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+