NMC बिल के खिलाफ देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ आज देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल करेंगे। ये सभी डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से हड़ताल पर रहेंगे। ये तमाम डॉक्टर आज अस्पताल में कार्य का बहिष्कार करेंगे और ओपीडी में नहीं जाएंगे। जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले बुधवार को भी देशभर के तकरीबन तीन लाख डॉक्टर हड़ताल पर थे। हालांकि डॉक्टर गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में देख रहे हैं, लेकिन ओपीडी और सामान्य कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार कर रहे हैं।

doctor

बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। दरअसल इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने एनएमसी बिल को गरीब विरोधी करार दिया है ।उनका कहना है कि इस बिल के पास हो जाने से मेधावी छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना चूर हो जएगा। इस बिल में 50 फीसदी सीटों दाखिला खुले बाजार के अनुसार करने का प्रावधान है, यही नहीं इस बिल के पास हो जाने से मेडिकल की पढञाई और मेडिकल का काम महंगा हो जाएगा।

आईएमए के बिहार अध्यक्ष डॉक्टर शालिग्राम विश्वकर्मा और सचिव डॉक्टर ब्रजनंदन कुमार ने कहा कि डॉक्टरों का आंदोलन सफल रहा और हम तमाम डॉक्टरों को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टरों एवं छात्रों का आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक सरकार इस बिल को वापस नहीं ले लेती है। आईएमए का कहना है कि इस बिल के पास हो जाने से नीम हकीमों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ेगी। बिल में कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर को सही तरीके से परिभाषित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+