BJP की नई टीम में कौन-कौन से नेता हुए बाहर, जानिए 'टीम नड्डा' की 7 खास बातें

भाजपा की नई टीम में इस बार किसे नहीं मिली जगह, किन नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, जानिए।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष का पद संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। नई टीम में जहां बेंगलुरु सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं मुकुल रॉय, अन्नपूर्णा देवी और बैजयंत जय पांडा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि कुछ नेताओं को संगठन में जगह नहीं दी गई है। आइए जानते हैं भाजपा की नई टीम की 7 खास बातें।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: BJP ने पार्टी संगठन में किए कई बड़े बदलाव | वनइंडिया हिंदी
    इन नेताओं को नई टीम में नहीं मिली जगह

    इन नेताओं को नई टीम में नहीं मिली जगह

    1- राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का नाम शामिल किया गया है। वहीं, पार्टी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राधा मोहन सिंह, रेखा वर्मा, भारती बेन शियाल, डीके अरुणा, डॉ. एम चुबा आओ और अब्दुल्ला कुट्टी को भी जगह दी गई है।

    2- पुराने उपाध्यक्षों में से जिन लोगों को नई टीम में जगह नहीं मिली है, उनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, प्रभात झा, विनय सहस्रबुद्धे, रेणु देवी, ओम प्रकाश माथुर, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना के नाम शामिल हैं।

    नई टीम में राम माधव नहीं

    नई टीम में राम माधव नहीं

    3- भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से पूनम महाजन को हटाते हुए लोकसभा के लिए पहली बार चुनकर आए तेजस्वी सूर्या को ये जिम्मेदारी दी गई है। हाल के दिनों में अपने कुछ बयानों और ट्वीट्स को लेकर तेजस्वी सूर्या खबरों में रहे थे।

    4- राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को इस बार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर दोबारा नहीं नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर डी पुरंदेश्वरी, कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि और तरुण चुघ को नया पार्टी महासचिव बनाया गया है।

    SC मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य को

    SC मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य को

    5- पार्टी के राज्यसभा सासंद दुष्यंत राय गौतम, जो पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, उन्हें अब राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को उनके राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के उनके पद पर फिर से जगह दी गई है।

    6- भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी के. लक्ष्मण को दी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष पद पर जमाल सिद्दीकी को नियुक्त किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समीर उरांव को दी गई है।

    नई टीम में 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता

    नई टीम में 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता

    7- भाजपा ने नई टीम में 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पुराने प्रवक्ताओं संबित पात्रा, गौरव भाटिया और शहनवाज हुसैन के अलावा राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हिना गावित, गुरुप्रकाश, एम किकोन, नूपुर शर्मा, राजू बिष्ट और केके शर्मा नए प्रवक्ता बनाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+