RBI की बड़ी कार्रवाई, भारतीय स्टेट बैंक पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, जानें वजह
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक पर 1 करोड़ का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने अपने बयान में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग निर्देश 2016 में निहित निर्देशों का पालन न करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर 1 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

Recommended Video
इसी के साथ आरबीआई ने कहा कि यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर असर नहीं होगा। इसी के साथ बताया कि यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है।
एसबीआई के अलावा आरबीआई ने एक प्राइवेट बैंक स्टैंडर्ड चार्डर्ड बैंक पर भी 1.95 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर तय समय अवधि के अंदर साइबर सुरक्षा घटना की रिपोर्ट करने में असफल सहित अन्य कारणों से जुर्माना लगाया गया है।
पूरे मामले में गौर करें तो आरबीआई की तरफ से बैंक के पास रखे गए कस्टमर अकाउंट्स की जांच की गई और रिपोर्ट की जांच और निर्देशों की अनुपालन में देरी का खुलासा हुआ, इस खाते में धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को लेट दी गई थी। जिसके बाद बैंक को एक नोटिस जारी किया गया और बाद में बैंक पर जुर्माना लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications