औरैया हादसे पर रेल मंत्री ने जताया दुख, कहा-राज्य श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की दें अनुमति

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे ने 24 मजदूरों की जिंदगी छीन ली। डीसीएम में सवार ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं। मजदूर एक लंबा सफर तय करते हुए राजस्थान से आ रहे थे। इस सड़क हादसे पर दुख जताते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकारों से अपील की है कि, वे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अनुमति दें। जिससे मजदूर अपने घर पहुंच सकें।

Request all states to give permission for shramik special trains Rail Minister Piyush Goyal

शनिवार को औरैया में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख जताते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर रहा कि, यूपी के औरैया में हुए हादसे से बुरी घायल लोगों और मतृकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मजदूरों के ट्रकों पर सवार होकर घर जा रहे हैं जो खतरनाक है। सभी राज्यों से मेरा अनुरोध है कि, वे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की अनुमति दे, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इस बात की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के साथ-साथ सभी घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,'कामगारों को वापस घर लाने के लिए अब तक 1,034 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है। जिसमे से 106 ट्रेन कल संचालित हुई हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार ने इस दिशा बहुत तेजी से कदम उठाए हैं, और देश भर में चली कुल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में से लगभग 80% ट्रेन इन दोनों राज्यों द्वारा चलाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+