Republic TV-PMARQ Opinion Poll: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लौट रही भाजपा की सरकार

नई दिल्ली, 19 जनवरी: रिपब्लिक टीवी और पीएमएआरक्यू ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना ओपिनियन पोल जारी किया है। ओपनियन पोल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार फिर से आने की बात कही गई है। वहीं पंजाब में कड़ी टक्कर बताई गई है।

 भाजपा की सरकार

उत्तर प्रदेश

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगियों को 252-272 सीट मिल सकती हैं। यानी भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों को 111-131 सीटें जीत सकते हैं। बहुजन समाज पार्टी को ओपिनियन पोल में 8-16 सीटें और कांग्रेस को 3-9 सीटें मिल सकती हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा को 70 सदस्यीय विधानसभा में 36-42 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। कांग्रेस को 25-31 सीटें जीतने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी 0-2 सीटें जीत सकती है।

पंजाब

पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 50-56 सीटें जीत सकती है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को 42-48 सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 1-17 सीटें मिल सकती हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा 1-3 सीटें जीत सकती है।

मणिपुर

मणिपुर को लेकर ओपिनियन पोल कहता है कि भाजपा को 60 सीटों में से सबसे अधिक 31-37 सीटें मिली हैं। कांग्रेस 13-19 सीटें जीत सकती है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 2-9 और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 1-5 सीटें जीत सकती हैं।

गोवा

रिपब्लिक पी-एमएआरक्यू पोल के अनुसार, गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 40 सदस्यीय सदन में 16-20 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 9-13 मिलने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) को 4-8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस 1-5 सीटें जीत सकती हैं। बता दें कि पाचों राज्यों में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

उत्तराखंड: मसूरी आईएएस एकेडमी के 84 ट्रेनी और फैकल्टी मेंबर कोरोना पॉजिटिव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+